scorecardresearch
 

अकाली नेता पर नाबालिग से रेप का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

मोहाली में एक अकाली नेता पर नाबालिग से रेप की कोशिश के आरोप लगे हैं. नाबालिग के पिता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
X
आरोपी जसकरनजीत देओल को गिरफ्तार किया गया. (Photo: Representational)
आरोपी जसकरनजीत देओल को गिरफ्तार किया गया. (Photo: Representational)

मोहाली में लुधियाना से संबंधित अकाली नेता पर नाबालिग से रेप की कोशिश के आरोप लगे हैं. युवा अकाली दल के नेता को कई बार रेप की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बता दें, रविवार को युवा अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य जसकरनजीत सिंह देओल को माताउर पुलिस ने हिरासत में लिया. जसकरनजीत पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

नाबालिग के पिता ने की शिकायत

जानकारी के मुताबिक इस मामले की शिकायत नाबालिग के पिता ने की. नाबालिग के पिता ने आरोप लगाए है कि अकाली नेता जसकरनजीत देओल के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं. जो उसके साथ अपनी दो बेटियों सहित मोहाली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है.

नाबालिग के पिता का आरोप है कि बेटी को होटल ले जाकर उसके साथ रेप की कोशिश की गई और विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट भी की.

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले अकाली चीफ सुखबीर बादल ने मनप्रीत अयाली को नजरअंदाज कर जसकरनजीत पर भरोसा जताया था. 31 मार्च 2026 को सुखबीर बादल ने जसकरनजीत के दफ्तर का उद्घाटन भी किया था. कई मौकों पर सुखबीर बादल जसकरनजीत की खुलकर तारीफ करते रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement