scorecardresearch
 

पंजाब: चलती बस में एक और महिला से छेड़खानी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

मोगा बस कांड पर विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ, कि पंजाब में एक और बस में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है. खन्ना टाउन की पुलिस के मुताबिक रविवार को एक निजी बस में सवार महिला से सह यात्री ने छेड़खानी की. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

अभी शांत भी नहीं हुआ कि पंजाब में एक और बस में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है. खन्ना टाउन की पुलिस के मुताबिक रविवार को एक निजी बस में सवार महिला से सहयात्री ने छेड़खानी की. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया की 'पीड़िता बस से सरहिंद से साहनेवाल जा ही थी. इसी दौरान एक शख्स उसके बगल वाली सीट पर बैठा और उसे छूने लगा. महिला ने विरोध किया तो वो उसके .' पीड़िता ने बताया कि सहयात्री की बदसलूकी की शिकायत उसने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को भी दी थी. लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया. बाद में महिला ने पति को घटना की जानकारी दी. पीड़िता के पति ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी.

खन्ना जिले के पुलिस अधिकारी जीएस गिल ने कहा, 'बस को रूट पर मौजूद चेक प्वॉइंट पर रोकने का इशारा किया गया. लेकिन बस रुकी नहीं. पुलिस ने पीछा कर बस को रोका और ड्राइवर जगविंदर सिंह और खुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया.

हालांकि छेड़खानी करने वाला शख्स अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है.

Advertisement

गौरतलब है कि चार दिन पहले ही राज्य के मोगा में चलती बस में 13 साल की बच्ची को चलती बस से मनचलों ने फेंका था जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement
Advertisement