scorecardresearch
 

पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले का खतरा बरकरार

पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले का खतरा बरकरार है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी पंजाब में घुसने की फिराक में हैं. अबकी बार सरकारी दफ्तर उनके निशाने पर हैं.

Advertisement
X
Gurdaspur attcak
Gurdaspur attcak

पंजाब के का खतरा बरकरार है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी पंजाब में घुसने की फिराक में हैं. अबकी बार सरकारी दफ्तर उनके निशाने पर हैं.

स्वतंत्रता दिवस से पहले खुफिया एजेंसी ने पंजाब के लिए अलर्ट जारी किया था. इसके मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स और ISI की मदद से लश्कर इस नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है.

BSF को भी किया अलर्ट
पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर के डीजीपी राजेंद्र कुमार ने BSF को भी चौकन्ना किया है. क्योंकि आतंकी जम्मू-कश्मीर के रास्ते पंजाब आने का रास्ता तलाश रहे हैं. इससे पहले गुरदासपुर के भी जम्मू के रास्ते दाखिल हुए बताए गए थे.

सरहद पर 19000 जवान तैनात
ताजा अलर्ट के बाद पंजाब के सरहदी जिलों फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों में पुलिस के 19000 जवान तैनात किए गए हैं. इस बीच, बठिंडा में पुलिस ने अकाली दल के दो नेताओं की कार से 10 विस्फोटक जब्त किए. बताया जा रहा है कि इन्होंने कुछ भी कहने पर कार को धमाके के साथ उड़ाने की धमकी भी दी थी.

Advertisement
Advertisement