scorecardresearch
 

पंजाब: लड़की को दो गोलियां मारने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

पंजाब के खन्ना स्थित एक होटल के कमरे में 33 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय युवक मृत मिले. शुरुआती जांच में पुलिस इसे पहले महिला की गोली मारकर हत्या और फिर युवक द्वारा आत्महत्या का मामला मान रही है. कमरे से 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई है. जांच में यह भी सामने आया कि होटल ने बिना पहचान पत्र और रजिस्टर में एंट्री किए कमरा दिया था. पुलिस होटल प्रबंधन की भूमिका और नियमों के उल्लंघन की भी जांच कर रही है.

Advertisement
X
कमरे से 9 एमएम की पिस्टल और उसकी दो मैगजीन बरामद हुईं. Photo ITG
कमरे से 9 एमएम की पिस्टल और उसकी दो मैगजीन बरामद हुईं. Photo ITG

पंजाब के खन्ना शहर में एक होटल के कमरे से सामने आई प्रेमी युगल की खून से सनी लाशों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. जीटी रोड स्थित ग्रीनलैंड होटल के एक कमरे में 33 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय युवक मृत मिले. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पहले युवती की गोली मारकर हत्या और उसके बाद युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का माना जा रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पुष्टि होगी.

मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा होटल प्रबंधन की कथित लापरवाही को लेकर हुआ है. जांच में सामने आया है कि होटल ने दोनों को बिना किसी पहचान पत्र और बिना होटल रजिस्टर में नाम दर्ज किए कमरा किराये पर दे दिया. पुलिस अब इस गंभीर चूक की भी जांच कर रही है और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर होटल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है.

तीन बजे होटल पहुंचे
पुलिस के अनुसार, दोनों बुधवार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच होटल पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि उनके साथ खन्ना का एक युवक भी था, जिसने होटल प्रबंधन से सिफारिश कर दोनों को कमरा दिलवाया. इसी युवक की भूमिका भी अब जांच के दायरे में है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Advertisement

दोपहर करीब 12 बजे तक जब कमरे से कोई बाहर नहीं निकला और अंदर से भी कोई हलचल नहीं हुई तो होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ. कई बार दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का नजारा देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए. युवक और युवती खून से लथपथ पड़े थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. कमरे से 9 एमएम की पिस्टल और उसकी दो मैगजीन बरामद हुईं.

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. एसपी (जांच) पवनजीत चौधरी, डीएसपी विनोद कुमार तथा सिटी थाना-2 के एसएचओ तरविंदर कुमार बेदी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर वैज्ञानिक जांच के लिए भेज दिया है.

मृतका की पहचान हरप्रीत कौर (33) निवासी तरनतारन के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं. उसका पति गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और घटना की सूचना मिलते ही खन्ना के लिए रवाना हो गया. मृत युवक की पहचान मनजीत सिंह (26) निवासी मक्खू, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.

Advertisement

डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि होटल प्रबंधन द्वारा नियमों के उल्लंघन के गंभीर तथ्य सामने आए हैं. यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि बिना पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के कमरा उपलब्ध कराया गया था, तो होटल संचालकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement