दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह के बीच ट्विटर पर वॉर छिड़ गई है. अरविंद केजरीवाल ने अमरिंदर सिंह पर प्रचार अभियान में ड्रग्स के पैसे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, जिसके बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि केजरीवाल चीजों को ऐसे अपने तरीके से पेश कर रहे हैं. ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं. इतना ही नहीं उन्होंने केजरीवाल को सार्वजनिक रूप से बहस करने की भी चुनौती दी है.
केजरीवाल के इस ट्वीट से दोनों नेताओं के बीच ट्वीट वॉर शुरू हुआ था जिसमें केजरीवाल ने आरोप लगाया था- सर, पंजाब के लोग बात कर रहे हैं कि आप विक्रम सिंह मजीठिया के ड्रग्स के रुपयों का इस्तेमाल अपने प्रचार अभियान में कर रहे हैं. क्या यह सही है? आपने तीन साल पहले उन्हें सीबीआई जांच में बचाया था.
Sir, ppl talking in Punjab that u using Majithia's drug money in ur campaign. Is it true? U had saved him from CBI enquiry 3 yrs back
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
इस पर अमरिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा कि 'लोग आपकी ड्रामेबाजी से तंग आ चुके हैं.' उन्होंने साथ ही केजरीवाल से ये भी कहा कि 'अब जबकि आपने अपना मुंह खोला ही है तो मेरे साथ खुली बहस करिए, जगह और वक्त आप तय करें.'
इस पर केजरीवाल ने अमरिंदर को कड़ी टक्कर देते हुए चार वक्ताओं का विकल्प दे डाला. उन्होंने कहा कि मैं एचएस फुल्का, जरनैल सिंह, भगवंत और गुरप्रीत का नाम देता हूं, आप वक्त और जगह तय कर लीजिए.Now that you’ve shot your mouth, don’t scoot like you typically do!Show courage & come for an open debate. Choose the time, place & platform
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder)
इस ट्वीट के बाद अमरिंदर ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि पंजाबी नेतृत्व में विश्वास रखते हैं दूसरों के पीछे छुपने में नहीं. क्या आप ये तय कर चुके हैं कि आप मेरा सामना नहीं कर सकते.I accept ur challenge sir. I suggest 4 names- H S Phoolka, Jarnail Singh, Bhagwant or Gurpreet. Speaker, date, time, place of ur choice
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
इस ट्वीट पर केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी के पीछे नहीं छुप रहा. मैं तो सोनिया जी और राहुल जी से भी बहस के लिए तैयार हूं.Punjabis believe in leading from the front,not hiding behind others.Or have you already accepted that you can't face me for a public debate?
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder)
अमरिंदर ने इस ट्वीट पर चुटकी लेते हुए दूसरा ट्वीट दागा जिसमें लिखा कि 'आप सब पर इल्जाम लगा सकते हैं लेकिन बहस केवल पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से ही करना चाहते हैं.'I am not hiding behind anyone sir. I am ready for a debate with Rahul ji or Sonia ji anytime. Our punjab team will debate wid u.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
So you've chickened out!You're the'Aam Aadmi' who levels allegations on everyone bt wud like to engage only with PM & Presidents of parties!
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder)