scorecardresearch
 

पंजाब: भगवंत मान सरकार ऐतिहासिक पहल, PRTC-PEPSU के बेड़े में शामिल होंगी 1,265 नई बसें

पंजाब के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क के बड़े विस्तार की घोषणा की है. भगवंत मान सरकार पी.आर.टी.सी. (PRTC) में 659 और पनबस (PUNBUS) में 606 नई बसें शामिल करने जा रही है, ताकि राज्य के निवासियों को सुलभ यात्रा सुविधा मिल सके.

Advertisement
X
पंजाब:PRTC-PEPSU के बड़े में शामिल होंगी 1200 नई बसें.. (photo: ITG)
पंजाब:PRTC-PEPSU के बड़े में शामिल होंगी 1200 नई बसें.. (photo: ITG)

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देने के लिए 1,265 नई बसें चलाने का बड़ा फैसला लिया है. वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को इस ऐतिहासिक विस्तार की घोषणा करते हुए इसे कनेक्टिविटी और रोजगार के लिए क्रांतिकारी कदम बताया.

उन्होंने बताया कि सरकार पेप्सू रोड़ ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (PRTC) में 659 बसें और पनबस में 606 बसों का बड़ा बेड़ा शामिल करने जा रही है.

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि हाल ही में किलोमीटर स्कीम के तहत 250 बसें बेड़े में शामिल की गई हैं. उन्होंने कहा, 'राज्य के अंदर अधिकतम रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ये पहल विशेष रूप से पंजाब के निवासियों को समर्पित थी. इस योजना के तहत बस मालिकों (निजी व्यक्तियों) को अपने वाहनों को अपनी पसंद के अनुसार तैयार कराने की अनुमति दी गई, बशर्ते वो सरकारी मानकों और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें.'

PRTC के बेड़े का होगा आधुनिकीकरण

PRTC के लिए निर्धारित 659 बसों के टारगेट को पूरा करने हेतु विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहा है. हरपाल सिंह चीमा के अनुसार, किलोमीटर स्कीम के अलावा 100 मिनी बसों और 309 मानक बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस आधुनिकीकरण से क्षेत्रीय परिवहन ढांचा मजबूत होगा और यात्रियों को पुरानी बसों से निजात मिलेगी.

Advertisement

PEPSU में शामिल होंगी वोल्वो और HVAC बसें

पनबस के बेड़े में 606 बसें जोड़ने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है. इसमें 387 बसें सीधे सरकारी बेड़े में शामिल की जाएंगी, जबकि शेष बसें किलोमीटर स्कीम के तहत आएंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए 19 वोल्वो और 100 एचवीएसी (HVAC) बसें भी इस चरण का हिस्सा होंगी. इससे विभिन्न रूटों पर बसों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि PRTC और पनबस दोनों के बेड़े में ये ऐतिहासिक विस्तार पूरे पंजाब में कनेक्टिविटी को काफी मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, भरोसेमंद और सुलभ यात्रा सुविधा मिलेगी, साथ ही उद्यमिता के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement