गोविंदा के अफेयर के किस्से नए नहीं हैं. पत्नी सुनीता आहूजा का गुस्सा सातवें आसमान पर है. उनका कहना है गोविंदा का 62 साल की उम्र में अपनी हीरोइन संग अफेयर चल रहा है. एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार संग पति को देख सुनीता का पारा कई बार हाई हुआ है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
सुनीता पति को एक्सपोज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. सुनीता ने ये तक कहा कि गोविंदा दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे. हालांकि गोविंदा की तरफ से अफेयर और दूसरी शादी की बातों को गलत बताया गया है. पति-पत्नी के बीच मचे कलेश ने सबको परेशान किया हुआ है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
लेकिन क्या आप जानते हैं ये पहली बार नहीं है जब गोविंदा का नाम उनकी हीरोइन संग जोड़ा गया हो. शादीशुदा होते हुए भी गोविंदा के इन हसीनाओं संग अफेयर के किस्से रहे. ये कितने सच्चे हैं, ये तो नहीं मालूम, लेकिन ये कहानियां अमर जरूर हो गई हैं.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
सुनीता आहूजा संग घर बसाने से पहले गोविंदा एक्ट्रेस नीलम कोठारी के दीवाने थे. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट रही है. गोविंदा ने नीलम संग शादी के लिए सुनीता संग सगाई तक तोड़ दी थी. लेकिन ये रिश्ता चल नहीं पाया.
Photo: Instagram @neelamkotharisoni
गोविंदा का नाम दिव्या भारती संग भी जोड़ा जाता है. उनकी हिट जोड़ी ने शोला और शबनम में काम किया था. कहते हैं इसकी शूटिंग के वक्त उनका प्यार परवान चढ़ा था. हालांकि किसी ने रिश्ते की खबर को कभी कंफर्म नहीं किया.
Photo: Social Media
गोविंदा के सबसे ज्यादा अफेयर के चर्चे रानी मुखर्जी संग रहे थे. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट रही थी. कहते हैं फिल्म की शूटिंग के वक्त वो करीब आए. उनके रिश्ते की भनक सुनीता को लग गई थी. इसलिए जल्द ही दोनों की राहें अलग हो गई थीं.
Photo: Social Media
गोविंदा का नाम माधुरी दीक्षित संग भी जुड़ चुका है. कहते हैं फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां के सेट पर गोविंदा ने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था. लेकिन माधुरी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया.
Photo: Instagram @madhuridixitnene
एक्टर की रवीना टंडन संग ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट रही. उनके अफेयर की चर्चा हुई थी. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया.
Photo: Instagram @officialraveenatandon
गोविंदा और सुनीता की मैरिड लाइफ में आज भले ही तूफान मचा हुआ है. एक वक्त उनके बीच बेशुमार प्यार था. 1987 में उनकी शादी हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं.
Photo: Instagram @govinda_herono1