पंजाब के मोगा में चलती बस से फेंकने पर युवती की गरमाता जा रहा है. शनिवार को मोगा में किसानों, मजदूरों और छात्र संगठनों ने बस मालिकों के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
बीकेयू एकता के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी ने कहा कि हमने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो 12 मई को जिला प्रशासनिक परिसर का घेराव करेंगे. उन्होंने बताया कि बीकेयू एकता , पंजाब खेत मजदूर यूनियन और नौजवान भारत सभा ने इस प्रदर्शन का आयोजन किया था.
कोकरी ने बताया कि उन्होंने सभी रूट परमिट रद्द करने की भी मांग की और राज्य में बस सेवाओं का निजीकरण करने की सरकार की नीति का विरोध किया. क्योंकि इसके सरकारी पंजाब रोडवेज विफल हुआ है.
इनपुट भाषा