scorecardresearch
 

विदेशी हैंडलर्स से जुड़े गैंग का पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने विदेशी हैंडलर्स से जुड़े गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए, जांच जारी है.

Advertisement
X
विदेशी हैंडलर्स के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन (Representational Image/File)
विदेशी हैंडलर्स के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन (Representational Image/File)

पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जबरन वसूली और फायरिंग की वारदातों में शामिल एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे और जालंधर व एसबीएस नगर में कई फायरिंग घटनाओं की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल थे. 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन आधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. 

मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके.

पुलिस को क्या जानकारी मिली है?

पुलिस के पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे, जालंधर और SBS नगर जिलों में फायरिंग की कई घटनाओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल थे.

PS भार्गो कैंप, जालंधर कमिश्नरेट में FIR दर्ज की गई है. इस नेटवर्क के पिछले और आगे के कनेक्शन का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.

 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement