scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

टीवी पर पति-पत्नी का 'पंगा', साथ दिखेंगी ये मशहूर जोड़ियां

Pati patni aur panga 2
  • 1/8

कलर्स टीवी पर जल्द पति पत्नी और पंगा का सीजन 2 आने वाला हैं जिसमें कई सारी जानी-पहचानी जोड़ियां एक साथ आएंगी जो ऑडियंस के सामने अपने 'पावर कपल'  होने का सबूत पेश करेंगी. ये जोड़ियां कौन-कौनसी होने वाली हैं, इसकी पूरी लिस्ट भी अब सामने आ चुकी है.

Photo: ITGD

Pati patni aur panga 2
  • 2/8

शो में सबसे पहला नाम सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार का है. कपल का एक मजेदार प्रोमो भी रिलीज किया गया, जिसमें उनके बीच की केमिस्ट्री पेश करने की कोशिश की गई. दोनों की शादी हुए 5 साल बीत गए हैं, और अब वो एक बच्चे के पेरेंट्स भी हैं. 

Photo: Instagram @rahulvaidyarkv

 

Pati patni aur panga 2
  • 3/8

टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया अपनी पत्नी कांची कौल के साथ इस शो में आने वाले हैं. दोनों की शादी को 15 साल बीत चुके हैं, वो दो बच्चों के माता-पिता भी हैं. ये पहला मौका होने वाला है, जब शब्बीर अपनी पत्नी संग किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे. 

Photo: Instagram @kanchikaul

Advertisement
Pati patni aur panga 2
  • 4/8

टीवी के चहेते 'बेटे' अर्जुन बिजलानी भी अपनी पत्नी नेहा संग इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. हाल ही में कपल को बिग बॉस 20 के सेट पर भी देखा गया, जहां वो पति पत्नी और पंगा 2 की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. अर्जुन और नेहा की शादी को भी कई साल बीत गए हैं. ऐसे में शो पर उनकी केमिस्ट्री कैसी होगी, ये देखने लायक बात रहेगी.

Photo: Instagram @nehaswamibijlani

Pati patni aur panga 2
  • 5/8

कुछ ही महीनों पहले जुड़वां बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी अपने पति विवेक दहिया के साथ पति पत्नी और पंगा के नए सीजन में नजर आने वाली हैं. उनकी शादी एक साथ टीवी शो पर काम करने के दौरान हुई थी. हालांकि शादी के करीब 10 साल बाद, उन्हें पेरेंट्स बनने का मौका मिला. अब शो में उनकी केमिस्ट्री क्या रहेगी, देखना मजेदार होगा.

Photo: Instagram @divyankatripathidahiya

Pati patni aur panga 2
  • 6/8

पति पत्नी और पंगा 2 की कंफर्म जोड़ियों में एक नाम अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का नाम भी सामने आ रहा है. कई रिपोर्ट्स में उनकी एंट्री पक्की बताई जा रही है. अर्चना और परमीत की शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं. यूट्यूब व्लॉग में दोनों की जुगलबंदी हिट है, लेकिन क्या रियलिटी शो में वो कमाल करेंगे?

Photo: Instagram @iamparmeetsethi

Pati patni aur panga 2
  • 7/8

बीजेपी के सांसद और भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने वाले हैं. वो अपनी पत्नी सुरभी के साथ मजेदार टास्क करते दिखाई देंगे. शो पर दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक रहेगी, क्योंकि ये पहला मौका होगा जब उनकी पत्नी कैमरा के सामने आएंगी.

Photo: Instagram @manojtiwari

Pati patni aur panga 2
  • 8/8

रिपोर्ट्स ये भी हैं कि 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह भी अपने पति रोहित राज गोयल संग शो पर आने वाली हैं. दोनों की शादी हुए 12 साल बीत चुके हैं. अब दीपिका पहली बार अपने पति संग किसी शो में नजर आएंगी, जो उनके फैंस के लिए भी देखना मजेदार होने वाला है.

Photo: Instagram @deepikasingh150

Advertisement
Advertisement