scorecardresearch
 

एक्टिवा हटाने को कहा, फिर चलीं गोलियां... अमृतसर में घर के बाहर 28 साल के युवक की हत्या

पंजाब के अमृतसर में 28 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों का कहना है कि एक्टिवा साइड में करने को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद तीन लोगों ने बेटे पर गोलियां चला दीं. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Advertisement
X
आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस. (Photo: Representational)
आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस. (Photo: Representational)

पंजाब के अमृतसर में एक्टिवा साइड करने को लेकर दो पक्षों को लेकर विवाद हो गया. इसमें 28 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम अमित सभरवाल है. परिजनों का आरोप है कि रास्ता देने की बात पर हुए विवाद के बाद तीन लोगों ने अमित पर गोलियां चलाईं.  मामला अमृतसर के थाना गेट हकीमा इलाके का है. पुलिस ने अभि शाह, सनी शाह और दिती शाह के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. अब पुलिस तीनों की तलाश कर रही है.

परिजनों का आरोप है कि अमित सभरवाल अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी अभि शाह और उसके साथ आए लोग एक्टिवा से वहां पहुंचे. उन्होंने अमित से एक्टिवा साइड में करने और रास्ता देने को कहा. अमित एक्टिवा हटाने जा रहा था. इसके बावजूद विवाद बढ़ गया. परिवार का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने अमित पर गोलियां चला दीं.

यह भी पढ़ें: बीवी और बच्चे को छोड़कर आया... AIIMS मदुरै के दिव्यांग छात्र ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, कहा- आते हैं आत्महत्या के विचार 

परिवार के मुताबिक, करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग हुई. एक गोली अमित के सिर में लगी और उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फिलहाल, विवाद किस बात पर और कैसे बढ़ा, इसकी पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.

Advertisement

पिता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. थाना गेट हकीमा के पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह के मुताबिक, अमित के पिता सुनील कुमार सभरवाल के बयान के आधार पर अभि शाह, सनी शाह और दिती शाह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके. अमित की हत्या के बाद परिवार ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. फिलहाल, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है. पुलिस तलाश में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement