scorecardresearch
 

LIVE: TMC को डबल झटका... दिल्ली में 14 सांसद शुभेंदु से मिले, कोलकाता में फिरहाद हकीम ऋतब्रत के घर पहुंचे

तृणमूल कांग्रेस की राजनीति का केंद्र फिलहाल दिल्ली में आ गया है. टीेएमसी के 14 लोकसभा सांसदों ने दिल्ली में सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है. ये मुलाकात बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर में हुई है. इसके बाद TMC में टूट को लेकर कई अटकलें शुरू हो गई हैं. गौरतलब है कि आज दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मीटिंग भी हो रही है. इस मीटिंग में शिरकत करने के लिए ममता और अभिषेक दिल्ली में हैं.

Advertisement
X
ममता के 14 सांसदों ने CM शुभेंदु से मुलाकात की है. (Photo: ITG)
ममता के 14 सांसदों ने CM शुभेंदु से मुलाकात की है. (Photo: ITG)

तृणमूल कांग्रेस में बड़ी हलचल की खबर आ रही है. तृणमूल कांग्रेस के 14 बागी सांसदों ने दिल्ली में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है. ये मुलाकात बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पर हुई है. 

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी आज ही दिल्ली पहुंचे हैं. सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में टीएमसी के लोकसभा के 14 सांसद मौजूद हैं. इस मुलाकात में बीजेपी नेता और पूर्व त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब भी शामिल हैं. 

सूत्रों का दावा है कि तृणमूल कांग्रेस के 5 बागी सांसद सोमवार सुबह से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर मौजूद थे. इन पांच सांसदों के नाम बर्दमान पूर्व से सांसद शर्मिला सरकार, हावड़ा के सांसद प्रसून बनर्जी, कूचबिहार सांसद जगदीश बसुनिया, झारग्राम सांसद कालिपद सोरेन और बांकुरा सासंद अरूप चक्रवर्ती हैं. दोपहर 1 बजे के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उनके घर गए. इस बीच सूत्रों ने बताया कि लोकसभा के कुल 14 टीएमसी सांसदों ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की. दोपहर 2 बजे के बाद शुभेंदु अधिकारी भूपेन्द्र यादव के घर से निकले.

Advertisement

इधर इस घटनाक्रम से पहले TMC से इस्तीफा देने वाले सुखेंदु शेखर से मिलने के लिए पार्टी के 5 सांसद पहुंचे. ये मुलाकात दिल्ली में हुई. सुखेंदु शेखर से मिलने आए सांसदों में बर्दमान पूर्व से सांसद शर्मिला सरकार, हावड़ा के सांसद प्रसून बनर्जी, कूचबिहार सांसद जगदीश बसुनिया, झारग्राम सांसद कालिपद सोरेन और बांकुरा सासंद अरूप चक्रवर्ती शामिल थे. 

सुखेंदु शेखर से मिलने गए TMC के 5 सांसद (Photo: ITG)

बता दें कि राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर ने आज (सोमवार) ही राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा दिया है. इस बीच उनसे टीएमसी के पांच सांसद मिलने पहुंचे थे. इससे टीएमसी की राजनीति को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. 

बता दें कि TMC सांसदों में पहले ही विभाजन हो चुका है. तृणमूल कांग्रेस के विधायकों पर ममता बनर्जी की पकड़ ढीली पड़ने के बाद अब पार्टी के संसदीय खेमे को भी एक और झटका लगा है.

आज सुखेंदु बोले, कल दूसरे ही बोलेंगे-ऋतब्रत

राज्यसभा में एक दशक से ज़्यादा समय तक पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे पुराने सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने सांसद और पार्टी, दोनों पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है. और पार्टी के 5 सांसदों से मुलाकात की है. 

वहीं बंगाल में ममता के खिलाफ बगावत करने वाले बागी विधायक और नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने कहा है कि उन्होंने कई विधायकों से मुलाकात की है.

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने सुखेंदु के इस्तीफे और टीएमसी के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि, "यह सिर्फ़ सुखेंदु की बात नहीं है. असल में मैंने उनसे व्यक्तिगत रूप से बात नहीं की है. लेकिन उन्होंने जो कुछ भी कहा, मैं उससे ज़्यादातर सहमत हूं, खासकर संसद के उच्च सदन के कामकाज को लेकर. उनकी बातें बिल्कुल सही थीं. संसद कोई क्विज़ शो की जगह नहीं है. सुखेंदु जो बता रहे हैं, उसका अनुभव मैंने खुद किया है. उनके जैसे कद के सांसद को पिछली कतार में धकेल दिया जाना निराशाजनक था, आज सुखेंदु आवाज़ उठा रहे हैं; कल दूसरे भी ऐसा ही करेंगे."

दिल्ली में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की मुलाकात (Photo: ITG)

इधर ममता सोनिया से मिल रही, उधर पार्टी सांसदों की बगावत

बता दें कि ममता बनर्जी INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं. अभिषेक बनर्जी भी दिल्ली में हैं. आज सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी से मुलाकात भी हुई. 

लोकसभा में TMC के कुल 28 सांसद हैं, पार्टी में किसी भी तरह के संवैधानिक विभाजन के लिए कम से कम 19 सांसदों का एक गुट में आना जरूरी है. अन्यथा इस विभाजन को मान्यता नहीं मिलेगी. हां, पार्टी के सांसद इस्तीफा जरूर दे सकते हैं.   

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस न केवल लोकसभा में बल्कि राज्यसभा में भी बिखर रही है. राज्यसभा में टीएमसी के 13 सांसद थे.  इनमें से वरिष्ठ नेता सुखेन्दु शेखर रॉय ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी भी छोड़ दी है. वहीं दूसरी ओर लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेत्री कोयल मल्लिक के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement