scorecardresearch
 

'पार्टी को मेरी जरूरत नहीं...', आखिर किस बात से आहत हुए शशि थरूर?

आजतक से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा है कि मैं निजी तौर पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करना चाहता था. लेकिन मुझे पार्टी ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल नहीं किया. पार्टी को शायद मेरी सर्विस की वहां जरूरत नहीं है.

Advertisement
X
कांग्रेस नेता शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर जब से अध्यक्ष पद का चुनाव हारे हैं, उनकी राजनीतिक सक्रियता और पार्टी में भूमिका को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. बड़ी बात ये है कि शशि थरूर को इस बार गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कोई भी भूमिका नहीं दी गई है. वे स्टार प्रचारक की लिस्ट से भी बाहर चल रहे हैं. अब इस बेरुखी पर खुद शशि थरूर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उनकी तरफ से कहा गया है कि पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है.

स्टार प्रचारक नहीं बनाए गए थरूर

आजतक से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा है कि मैं निजी तौर पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करना चाहता था. लेकिन मुझे पार्टी ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल नहीं किया. पार्टी को शायद मेरी सर्विस की वहां जरूरत नहीं है. वैसे भी अगर मैं बिना स्टार प्रचारक बने किसी चुनावी राज्य में जाता हूं तो चुनाव आयोग द्वारा एक्शन लिया जा सकता है. उम्मीदवार के खर्चे से पैसे काटे जा सकते हैं. अब थरूर खुद तो चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेंगे और दोनों ही चुनावी राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे.

सरकार के खिलाफ, मोदी विरोधी नहीं- थरूर

Advertisement

शशि थरूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि वे बीजेपी के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखने वाले हैं. उन्होंने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ाया है जिनकी शुरुआत असल में कांग्रेस द्वारा की गई थी. उन्होंने कहा कि उन योजनाओं के लिए पीएम मोदी की तरफ से एक बार भी कांग्रेस श्रेय नहीं दिया गया. ये अलग बात है कि थरूर ने जनता की जरूरतों को सर्वोपरि बताया. कांग्रेस नेता ये भी कहा कि वे कोई मोदी विरोधी नहीं हैं, उनका सिर्फ सरकार के खिलाफ विरोध है. इस बारे में वे कहते हैं कि एक बुद्धिजीवि होने के नाते मैं भारत के खिलाफ नहीं हूं. मोदी के प्रति मेरी कोई नफरत नहीं है. मेरा विरोध तो सिर्फ एक बड़ी सरकार तक सीमित है.

शशि थरूर के गले में हमेशा लटका रहता ये डिवाइस, जानिए कैसे करता है काम

Advertisement
Advertisement