उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया. 89 साल के कल्याण सिंह लंबे वक्त से बीमार थे और लखनऊ पीजीआई में भर्ती थे. कल्याण सिंह के निधन के बाद भारतीय राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उमा भारती समेत तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया है.
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, कल्याण सिंह जी का जनता से जादुई जुड़ाव था. यूपी के सीएम के रूप में, उन्होंने दृढ़ निश्चयपूर्वक स्वच्छ राजनीति को आगे बढ़ाया और अपराधियों और भ्रष्टाचार के शासन को समाप्त किया. उन्होंने उन पदों को सम्मानित किया, जिनपर वे रहे. उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक खालीपन आ गया है. मेरी संवेदनाएं.
Kalyan Singh ji had a magical connect with masses. As Chief Minister of UP, he determinedly pursued clean politics and purged governance of criminals and corruption. He dignified the offices he held. His demise leaves a vacuum in public life. My heartfelt condolences.
— President of India (@rashtrapatibhvn)
पीएम बोले- वे जमीनी स्तर के नेता थे
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मेरा दुख शब्दों से परे है. कल्याण सिंह जी राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे. उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है. उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की. शांति
पीएम ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी. वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे. पीएम ने कहा, कल्याण सिंह जी ने हाशिए पर खड़े समाज के करोड़ो लोगों को आवाज दी. किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त किया.
I am saddened beyond words. Kalyan Singh Ji…statesman, veteran administrator, grassroots level leader and great human. He leaves behind an indelible contribution towards the development of Uttar Pradesh. Spoke to his son Shri Rajveer Singh and expressed condolences. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi)
मैंने अपना बड़ा भाई खोया- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है. उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है. ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे. ओम शान्ति!
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की. श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा. उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है और मेरे लिए तो यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है. उन्होंने कहा, कल्याण सिंह जी उ. प्र. ही नहीं भारतीय राजनीति की वह कद्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी. उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा. वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए.
श्री कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh)
कल्याण सिंह ने भयमुक्त शासन दिया- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए.
उन्होंने ट्वीट किया, जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है. बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया.
जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है।
— Amit Shah (@AmitShah)
बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया।
राजनीति के एक युग का अंत- ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, कल्याण सिंह का निधन राजनीति के एक युग का अंत है.
अपनी सहजता व सरलता के कारण वे जनता में लोकप्रिय थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को नई गति दी। राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर उनके सुदीर्घ अनुभव का लाभ दोनों राज्यों को भी मिला। उनका निधन राजनीति के एक युग का अंत है।
— Om Birla (@ombirlakota)
ओम बिरला ने कहा, कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक विराट व्यक्तित्व खो दिया. अपनी सहजता व सरलता के कारण वे जनता में लोकप्रिय थे. अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर अमिट छाप छोड़ी. वे वंचित वर्ग के उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को नई गति दी. उनके सुदीर्घ अनुभव का लाभ राजस्थान व हिमाचल प्रदेश को भी मिला.
कल्याण सिंह जी ने देश की राजनीति को नई दिशा दिखाई- नड्डा
कल्याण सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा के लिए तैयार करने वाले “बाबू जी” की छवि सदैव हमारे मन-मस्तिष्क में विराजमान रहेगी। कल्याण सिंह जी ने देश की राजनीति को नयी दिशा दिखाई।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda)
प्रभु श्री राम उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
नितिन गडकरी ने जताया दुख
हमारे वरिष्ठ नेता आदरणीय कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari)
उमा भारती ने कहा- वे सर्वजन समाज के नेता थे
कल्याण सिंह जी का निधन भारत की राजनीति की अपूर्णीय क्षति है। वह पिछड़े वर्गों के हमारे देश के ऐसे क़द्दावर नेता थे जो सर्वजन समाज के भी नेता थे। उन्होंने अपनी राजनीति के लिए चापलूसी एवं साज़िश का नहीं बल्कि सिद्धांत और साहस का रास्ता चुना। नेता बनाए नहीं जाते, उनका उद्भव होता है।
— Uma Bharti (@umasribharti)
यूपी के सीएम योगी ने भी जताया दुख
पूर्व राज्यपाल व उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)
अखिलेश यादव ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh)
दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान।
विनम्र श्रद्धांजलि!
राजद नेता तेजस्वी यादव ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
कल्याण सिंह ने भाजपा को नई ऊंचाइयां दीं- रविशंकर प्रसाद
कल्याण सिंह जी ने भाजपा को नई ऊँचाई दी। वे उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन को सक्रिय नेतृत्व दिया। मुझे उनका बहुत स्नेह मिला। आज बहुत दुखी हूँ ये जान कर कि वे अब नहीं रहे। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad)