संसद भवन से विजय चौक तक इंडिया ब्लॉक के तमाम विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा विरोध मार्च निकाला. इस मार्च का नेतृत्व राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया. विपक्ष की मुख्य मांग चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की है. राहुल गांधी ने बैठक के दौरान कहा कि इस सरकार को जाना ही होगा और लोकतंत्र को बचाने के लिए यह लड़ाई आखिरी दम तक लड़ी जाएगी. मार्च के दौरान सुरक्षा बलों ने विजय चौक पर बैरिकेडिंग कर विपक्षी नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा, डीके शिवकुमार, और अभिषेक बनर्जी समेत कई बड़े नेताओं ने वहीं सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.