scorecardresearch
 

शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस नेता के साथ साझा किया मंच, TMC ने लगाया 'गुप्त गठजोड़' का आरोप

पश्चिम बंगाल में बुधवार को एक अनूठा नजारा देखने को मिला. दरअसल ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और कांग्रेस नेता एक मंच पर दिखे. इसे लेकर टीएमसी ने बीजेपी-कांग्रेस पर गुप्त गठजोड़ का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
BJP नेता शुभेंदु अधिकारी
BJP नेता शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ बुधवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब जब एक-दूसरे के धुर विरोधी दलों के नेता एक मंच पर दिखाए दिए. दरअसल स्कूल टीचर की नौकरी की मांग कर रहे उम्मीदवारों ने एक विरोध रैली का आयोजन किया था और इस रैली के दौरान भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी और कांग्रेस नेता कौस्तव बागची एक मंच पर दिखाए दिए. इसे लेकर टीएमसी ने इसे लेकर सीपीआई (एम), कांग्रेस और बीजेपी के बीच "गुप्त गठजोड़" का आरोप लगाया है.

शुभेंदु अधिकारी की सफाई

स्कूली नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने दक्षिण कोलकाता के कैमक स्ट्रीट पर प्रदर्शन किया, जहां टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का कार्यालय स्थित है. इस विरोध प्रदर्शन को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'टीएमसी सरकार के भ्रष्टाचार के कारण पीड़ित स्कूल की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों ने एक विरोध रैली आयोजित की है और मुझे विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था. अगर कौस्तव बागची भी इसमें शामिल होते हैं तो इस विरोध में नुकसान क्या है ?'

ये भी पढ़ें: 'सीएम की यात्रा G-420 का जमावड़ा...', ममता की यात्रा पर TMC-BJP में छिड़ी जुबानी जंग

बागची का बयान

उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी टीएमसी के "कुशासन और भ्रष्टाचार" के खिलाफ लड़ना चाहता है, उसका इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए स्वागत है. कार्यक्रम में अपनी भागीदारी को लेकर बागची ने कहा, 'उन्हें भ्रष्ट टीएमसी के खिलाफ किसी भी रैली या कार्यक्रम में हिस्सा लेने में कोई दिक्कत नहीं है. मुझे टीएमसी सरकार के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी के साथ चलने में कोई दिक्कत नहीं है.'

Advertisement

रैली में टीएमसी के खिलाफ पोस्टरों के साथ-साथ I.N.D.I.A. गठबंधन की तख्तियां भी देखी गईं. एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'हमने I.N.D.I.A. गठबंधन की तख्तियां रखी हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि I.N.D.I.A. गठबंधन के सदस्यों को बंगाल में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में पता चले.' टीएमसी, कांग्रेस और सीपीआई (एम) राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए I.N.D.I.A. का हिस्सा हैं.

टीएमसी ने लगाया गठजोड़ का आरोप

इस विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस नेताओं का संयुक्त रूप से एक रैली में भाग लेना केवल उनके बीच की मौन समझ को दर्शाता है. यह कांग्रेस को जवाब देना है कि वे बंगाल में भाजपा का समर्थन करते हैं या नहीं.'

ये भी पढ़ें: '...तो इस्तीफा दे दूंगी', अमित शाह को कॉल करने वाले शुभेंदु अधिकारी के दावे पर बोलीं ममता बनर्जी

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस पर कुछ भी ज्यादा कहने से इंकार करते हुए कहा, 'कौस्तव बागची व्यक्तिगत क्षमता से वहां गए होंगे, न कि कांग्रेस नेता के रूप में.  हमें भाजपा से कैसे लड़ना है, इस पर टीएमसी को हमें लेक्चर देने की जरूरत नहीं है. भगवा खेमे (बीजेपी) के खिलाफ प्रदर्शन का मतलब यह नहीं है कि हम बंगाल में टीएमसी के भ्रष्टाचार पर आंखें मूंद लेंगे.'

Advertisement

वरिष्ठ टीएमसी नेता और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, जिन्हें पिछले साल जुलाई में स्कूल नौकरियों घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, इसी मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement