scorecardresearch
 

TMC के बैंक खाते फ्रीज करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ED की कार्रवाई को चुनौती

तृणमूल कांग्रेस ने ED की तरफ से HDFC बैंक के तीन खाते फ्रीज किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. पार्टी ने कोलकाता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें खाते फ्रीज करने और मनी लॉन्ड्रिंग जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था.

Advertisement
X
ममता बनर्जी की पार्टी दो धरों में बंट गई है. पार्टी का फंड फ्रीज कर दिया गया है. (File Photo)
ममता बनर्जी की पार्टी दो धरों में बंट गई है. पार्टी का फंड फ्रीज कर दिया गया है. (File Photo)

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बैंक खाते फ्रीज किए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को चुनौती देते हुए कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है.

दरअसल, 20 जुलाई को कोलकाता हाई कोर्ट ने ED द्वारा HDFC बैंक में TMC के तीन खातों को फ्रीज करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. अदालत ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच पर रोक लगाने की मांग भी खारिज कर दी थी.

यह भी पढ़ें: 'वो बात नहीं...' राणाजी 2.0 गाने पर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, कमबैक को तैयार मगर रखी बड़ी शर्त

मामले की शुरुआत 18 जून को हुई, जब पश्चिम बंगाल के विधायक विश्वनाथ दास ने बिधाननगर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई. विश्वनाथ दास बागी गुट में शामिल हैं. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अवैध गतिविधियों, प्रभाव के दुरुपयोग और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुटाए गए धन का इस्तेमाल HDFC बैंक के तीन खातों के जरिए किया गया.

Advertisement

इसके बाद ED ने 23 जून को ECIR दर्ज की और 7 जुलाई को TMC के HDFC बैंक के तीन खातों समेत कुल छह बैंक खातों को फ्रीज कर दिया.

यह भी पढ़ें: रियल TMC कौन? ममता बनर्जी ने EC को लिखी चिट्ठी, जांच जल्द पूरी करने की मांग

ED का आरोप है कि धन को दूसरी जगह भेजने की कथित योजना के तहत पार्टी के एक खाते से केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को करीब 133.84 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. अब इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement