scorecardresearch
 

पहचान छिपाने के लिए मुंडवाया सिर, टाइगर श्रॉफ पर हमले की 2 महीने से प्लानिंग कर रहा था ऋतिक!

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि हमले की साजिश शुरू होने के करीब दो महीने बाद उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था. पहले उसके बाल लंबे थे, लेकिन बाद में उसने पूरी तरह से सिर मुंडवा लिया, ताकि इलाके के लोग उसे पहचान न सकें.

Advertisement
X
ऋतिक के पहले थे बड़े-बड़े बाल. (Photo: ITG)
ऋतिक के पहले थे बड़े-बड़े बाल. (Photo: ITG)

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में आरोपी ऋतिक को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि हमले की साजिश शुरू होने के करीब दो महीने बाद ऋतिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था. पहले उसके बाल लंबे थे, लेकिन बाद में उसने पूरी तरह से सिर मुंडवा लिया, ताकि इलाके के लोग उसे आसानी से पहचान न सकें.

जानकारी के मुताबिक ऋतिक ने यह कदम अपनी पहचान छिपाने के मकसद से उठाया था. लंबे बालों से अलग दिखने वाले ऋतिक ने सिर मुंडवाकर अपना हुलिया बदल लिया. इससे इलाके में उसे पहचान पाना मुश्किल हो सकता था.

फायरिंग के वक्त थोड़े बढ़ गए थे बाल
बताया जा रहा है कि जब फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त ऋतिक के बाल हल्के से बढ़ गए थे. यानी सिर मुंडवाने के बाद उसके बाल फिर से उगने लगे थे. आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए हुलिया बदला था, लेकिन फायरिंग के मामले में उसकी भूमिका की जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है.

दो महीने पहले शुरू हुई थी हमले की साजिश
इस मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक हमले की साजिश शुरू होने और ऋतिक के सिर मुंडवाने के बीच करीब दो महीने का अंतर बताया जा रहा है. पहचान छिपाने के लिए हुलिया बदलने की यह बात जांच के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

Advertisement

हालांकि, सिर मुंडवाने के पीछे आरोपी की मंशा और इस कदम से उसे कितना फायदा हुआ, इसे लेकर जांच से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आना बाकी हैं. टाइगर श्रॉफ के घर पर फायरिंग के मामले में आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.

तीनों शूटर्स को मुंबई लेकर जा रही है पुलिस
टाइगर श्रॉफ’ केस के तीनों आरोपियों को मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ही गाड़ी में बैठाया और मुंबई के लिए ले जाया जा रहा है, पहले रेयान को अलग वाहन में ले जाया जा रहा था. बाद में मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मुंबई पुलिस ने गाड़ियों को रुकवाकर तीनों आरोपियों को एक ही गाड़ी में शिफ्ट कर दिया.

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों में से रिहान ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के संपर्क में था और टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर अनिल पंडित से उसकी बातचीत हुई थी. तीनों शूटर्स में 2 हरियाणा के सोनीपत और एक बिहार का रहने वाला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement