scorecardresearch
 

केरल: अम्यूजमेंट पार्क में झूला गिरने से 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

केरल के तिरुवनंतपुरम के पास वेनजरामूडु पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक अम्यूजमेंट पार्क में झूला टूटकर गिरने से कम से कम 5 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर नहीं है. घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है.

Advertisement
X
केरल के अम्यूज़मेंट पार्क में झूला हादसे से मचा हड़कंप. (Photo: Screengrab)
केरल के अम्यूज़मेंट पार्क में झूला हादसे से मचा हड़कंप. (Photo: Screengrab)

केरल के तिरुवनंतपुरम के पास एक अम्यूजमेंट पार्क में बड़ा हादसा सामने आया है. वेनजरामूडु पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक झूला अचानक गिरने से पांच लोग घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पार्क में अफरा तफरी मच गई और लोग डर का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब लोग झूला झूल रहे थे. बताया जा रहा है कि राइड अचानक खराब हो गई और चलने के दौरान ही उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गिर गया.

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि झूले में बैठे लोग शुरुआत में सामान्य तरीके से झूलने का आनंद ले रहे थे. लेकिन कुछ ही पलों में झूला साइड में लगी रेलिंग से टकराने लगा और अचानक तेज झटके लगे. इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना के बाद पूरे अम्यूज़मेंट पार्क में दहशत का माहौल बन गया.

वायरल वीडियो में झूले में बैठे लोगों की चीख-पुकार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर नहीं है और उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने घटना की जांच शुरू की

इसके अलावा पुलिस ने बताया कि राइड में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है. फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं. पुलिस ने कहा कि विस्तृत जानकारी अभी सामने आना बाकी है और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement