scorecardresearch
 

दुपट्टे से घोंटा गला, पैर में ठोकीं 6 कीलें... बरेली में चाचा ने किया भतीजी का मर्डर, शव जल्दी गलाने को डाला नमक

Bareilly Horror killing: घर की इज्जत के नाम पर एक बार फिर खून का खेल खेला गया. 28 जुलाई को मिर्च के खेत में काम करने के दौरान जब नाबालिग भतीजी अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, तो गुस्से में आकर सगे चाचा जयप्रकाश ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया.

Advertisement
X
लाश की सूचना पर मजिस्ट्रेट के सामने खोदा गया गड्ढा.(Photo:ITG)
लाश की सूचना पर मजिस्ट्रेट के सामने खोदा गया गड्ढा.(Photo:ITG)

UP News: बरेली के अनिरुद्धपुर गौदिया गांव में 'ऑनर किलिंग की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घर की कथित 'इज्जत' की खातिर एक सगे चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. सबूत छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया था. पुलिस ने आरोपी चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जिला कारागार भेज दिया है.

अलीगंज थाना पुलिस को 16 तारीख को अनिरुद्धपुर गौदिया में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और परिजनों ने शव को खेत की जमीन में दबाए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

जांच में युवती की मौत और शव को जमीन में दबाए जाने की जानकारी सामने आई. पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मजिस्ट्रेट के सामने खेत की खुदाई की गई

इसके बाद 18 अगस्त को नियमानुसार आदेश प्राप्त कर अलीगंज पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाया. अगले दिन 19 अगस्त को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई.

चाचा ने की थी हत्या

इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि सगा चाचा ही हत्यारा है. मामले में मृतका के दादा की तहरीर पर 20 अगस्त को थाना अलीगंज में जयप्रकाश पुत्र नत्थूलाल, निवासी ग्राम अनिरुद्धपुर गौदिया, थाना अलीगंज, बरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. देखें VIDEO:- 

Advertisement

घर की इज्जत के खातिर की गई हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी जयप्रकाश ने बताया कि उसकी भतीजी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उसने युवती को उक्त युवक के साथ दो बार देखा था और उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं मानी. इसके बाद गुस्से में आकर घर की इज्जत के खातिर चाचा ने अपने ही भतीजी की हत्या कर दी और लाश को खेत में छुपा दिया.

28 जुलाई को चाचा ने देखा था बात करते

बीती 28 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी भतीजी के साथ मिर्च के खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान युवती ट्यूबवेल की कोठरी की ओर चली गई. काफी देर तक वापस नहीं आने पर आरोपी वहां पहुंचा तो युवती मोबाइल फोन पर अपने प्रेमी से बातचीत कर रही थी. यह देखकर वह गुस्से में आ गया. उसने मारपीट भी की गई. घरवालों के बीच विवाद भी हुआ. काफी समझाया लेकिन नाबालिग नहीं मानी.

नाबालिग अपने प्रेमी से बात करने पर अड़ी रही. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गुस्से में उसने युवती के ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को ट्यूबवेल की कोठरी में रखकर ताला बंद कर दिया और शाम को घर लौट आया.

Advertisement

माता-पिता से बोला चाचा ने झूठ

काफी देर तक जब नाबालिग घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने पूछताछ भी की. परिजनों ने युवती के बारे में पूछा तो चाचा ने उन्हें बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है. इसके बाद उसने गांव की दुकान से नमक के पैकेट खरीदे और रात में मोटरसाइकिल से अपने खेत पर पहुंचा. आरोपी ने शव को ट्यूबवेल की कोठरी से निकालकर अपने खाली पड़े खेत में गड्ढा खोदा और उसे दफना दिया.

पैर में ठोक दी थीं 6 कील

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को एक हैरान कर देने वाली बात भी बताई. उसने शव के दोनों पैरों में तीन-तीन कीलें ठोंकने और शव के साथ नमक के पैकेट डालने की बात भी बताई.

आरोपी के अनुसार उसने ऐसा शव को जल्दी गलाने और घटना छिपाने के उद्देश्य से किया. यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई कि इतनी हैवानियत से एक चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी की इस तरह से हत्या कर दी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement