तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरे पर आए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 9 जिला इकाइयों के कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया. वहीं इस बीच उन्होंने राज्य बनने के 12 साल बाद भी तेलंगाना आंदोलन के आदर्शों के पूरे न होने का आरोप लगाते हुए, पार्टी कार्यकर्ताओं से BJP की 'डबल इंजन सरकार' बनाने के लिए प्रयास करने को कहा.
वहीं, यह देखते हुए कि हैदराबाद और अन्य जगहों पर नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए BJP कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने की जरूरत है, उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनावों में BJP की सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया.
यह भी पढ़ें: लद्दाख में ऑफ-रोडिंग पड़ी भारी, पर्यटकों पर लगा 2 लाख का जुर्माना
उन्होंने कहा कि अगर 'विकसित भारत' का सपना सच करना है, तो तेलंगाना में भी कमल खिलना चाहिए.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी सरकार केंद्र की योजनाओं के जरिए तेलंगाना के लोगों की सेवा कर रही है. लेकिन, मैं जानता हूं कि जब तक डबल इंजन सरकार नहीं बनती, तब तक तेलंगाना को विकास की राह पर नहीं लाया जा सकता.'
उन्होंने याद दिलाया कि 1984 में जब लोकसभा में BJP की केवल दो सीटें थीं, तो उनमें से एक तेलंगाना से थी. उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि BJP राज्य में बाहरी पार्टी है.
यह कहते हुए कि BJP धीरे-धीरे देश के हर राज्य में जीत रही है, उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भगवा पार्टी तेलंगाना में भी सफल होगी. इस बीच कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी हमेशा लोगों के हितों से समझौता करती है.
नितिन नवीन ने कहा कि केवल BJP कार्यकर्ता ही तेलंगाना में कांग्रेस को हरा सकते हैं. पश्चिम बंगाल में BJP की सफलता का उदाहरण देते हुए, नवीन ने पार्टी के महासचिव सुनील बंसल से तेलंगाना में दोगुनी कोशिश करने का आग्रह किया.