scorecardresearch
 

नगालैंड में असम राइफल्स के वाहन पर IED ब्लास्ट, एक की मौत, 4 घायल

नगालैंड के सुखोवी के पास असम राइफल्स के वाहन पर एक संदिग्ध IED विस्फोट की खबर सामने आई है. इस घटना में एक की मौत और चार अन्य के घायल होने की जानकारी है.

Advertisement
X
यह घटना सुखोवी इलाके के पास हुई. (Representational Image)
यह घटना सुखोवी इलाके के पास हुई. (Representational Image)

नगालैंड के सुखोवी इलाके में असम राइफल्स के वाहन पर संदिग्ध IED विस्फोट की खबर सामने आई. इस धमाके में एक जवान की जान चली गई और चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स ट्रेनिंग सेंटर एंड स्कूल के हवलदार मोहम्मद इकबाल की इस घटना में जान चली गई.

सोमवार को चुमौकेदिमा जिले में असम राइफल्स की गाड़ी के पास धमाका हुआ था. सेना के PRO ने पुष्टि की है कि विस्फोट में एक जवान की मौत हुई है और चार अन्य घायल हुए हैं.

Nagaland

बता दें, यह घटना एक हफ्ते से भी कम समय में पूर्वोत्तर में असम राइफल्स के जवानों पर हुआ दूसरा हमला है. 6 जुलाई को, मणिपुर के उखरुल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स की 40वीं बटालियन के काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें दो जवानों की जान गई.

इस हमले के बाद काफी देर तक गोलीबारी हुई और इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों ने बताया, जान गंवाने वाले जवानों की पहचान वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सीएम सिंह के तौर पर हुई है.

बताया जा रहा है कि सीएम सिंह काफिले की गाड़ियों में से एक गाड़ी चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में मेडिकल मदद मिलने के बावजूद उनकी जान चली गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement