जंतर मंतर पर 26 दिन तक आमरण अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. उन्होंने खुद X पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है. हालांकि लद्दाख जाने से पहले वे राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
जंतर मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिन तक आमरण अनशन पर बैठे थे. 26वें दिन केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उन्हें अनशन तोड़ने के लिए मनाया था. 24 जुलाई को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वांगचुक ने X पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है.
सोनम वांगचुक ने बताया कि उनकी हालत में काफी सुधार आ गया है, उनके शरीर में जान आ रही है. वांगचुक ने कहा, "आज मैं दिन में यहाँ से निकलने के बाद अपने घर लद्दाख जाने से पहले राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाऊंगा. जब मैं स्विट्जरलैंड से आया था तो अनशन शुरू करने से पहले भी हम लोग राजघाट गए थे. हमने बापू को नमन किया था. और फिर हम जंतर-मंतर आए थे. आज भी घर जाने से पहले मैं राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा."
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग
वांगचुक ने अपने पोस्ट में लोगों का उनका साथ देने के लिए शुक्रिया अदा भी किया है. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में देश भर से कई लोग आए और सबने मिलकर एक आवाज़ उठाई, और उम्मीद करते हैं कि आगे भी लोग इसी तरह जुड़ी रहेंगे.