scorecardresearch
 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

NCP (SP) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से दो दिन बाद छुट्टी मिल गई है. खांसी की शिकायत के बाद भर्ती हुए शरद पवार की हालत स्थिर है. डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है.

Advertisement
X
उनकी तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है (फोटो-ITG)
उनकी तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है (फोटो-ITG)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनकी तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है. उन्हें खांसी की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल में दो दिन तक उनका इलाज चला. इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति में सुधार को देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया.

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शरद पवार मुंबई के लिए रवाना होंगे. डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है.

साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखने और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक दिनचर्या रखने को कहा गया है.

फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह मुंबई जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement