अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने दावा किया कि अगर उनका नाम भी चुनावी बैलेट पर होता तो उनकी पार्टी भारी अंतर से जीतती. हालांकि, उन्होंने चुनावी नतीजे स्वीकार करने की बात भी कही है. ट्रंप ने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई. नतीजों से संसद में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.