scorecardresearch
 

ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती शरद पावर की कैसी ही तबीयत, डॉक्टरों ने दिया अपडेट

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को सांस और सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है.

Advertisement
X
एनसीपी नेता शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं . (Photo- ITGD)
एनसीपी नेता शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं . (Photo- ITGD)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है. अस्पताल के एक डॉक्टर ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. शरद पवार को बुधवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद ही आगे की जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सांस और सीने में संक्रमण का चल रहा इलाज
अस्पताल के एक डॉक्टर ने पत्रकारों को बताया, 'शरद पवार को बुधवार को सांस और सीने में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था. उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है.' डॉक्टर के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी से पीड़ित हैं. इससे पहले शरद पवार को 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. बुधवार को उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई थी.
रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. पुरवेज ग्रांट ने बताया था कि शरद पवार को प्ल्यूरिटिक पेन (Pleuritic Pain) की शिकायत के बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय निगरानी के लिए भर्ती कराया गया था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement