दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण और हवा की खराब गुणवत्ता के बाद राजनीतिक सियासत गर्मा गई है. पराली जलाने को लेकर दिल्ली और पंजाब सरकार आमने-सामने हैं. बीजेपी नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया, वहीं पंजाब के पटियाला से खेतों में पराली जलने की तस्वीरें सामने आई हैं.