scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में हवा हुई जहरीली, पंजाब में पराली जलाने पर कार्रवाई, देखें बड़ी खबरें

दिल्ली में हवा हुई जहरीली, पंजाब में पराली जलाने पर कार्रवाई, देखें बड़ी खबरें

राजधानी दिल्ली में हवा बेहद जहरीली हो चुकी है. दिल्ली के प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 400 के पार पहुंच चुका है, जबकि जहांगीरपुरी में यह 450 से भी अधिक दर्ज किया गया. जहरीली धुंध और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भारी परेशानी हो रही है. डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को बाहर न निकलने और मास्क पहनने की सलाह दी है. वहीं पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिस पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना और FIR दर्ज की है.

Advertisement
Advertisement