scorecardresearch
 

दीपावली से पहले गुलाबी रोशनी में नहाया जयपुर, 3 KM लंबी एमआई रोड पर दिखेगा खास नजारा

Jaipur lights up in Diwali Colours: दीपावली से पहले जयपुर की ऐतिहासिक एमआई रोड गुलाबी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीन किलोमीटर लंबी लाइटिंग का शुभारंभ किया.

Advertisement
X
गुलाबी रोशनी से जगमगाया जयपुर का ऐतिहासिक बाजार.(Photo:ITG)
गुलाबी रोशनी से जगमगाया जयपुर का ऐतिहासिक बाजार.(Photo:ITG)

दीपावली से पहले गुलाबी नगरी जयपुर की खूबसूरती में रोशनी ने चार चांद लगा दिए हैं. ऐतिहासिक एमआई रोड पर रंग-बिरंगी लाइटों की चमक के बीच गुलाबी रोशनी का खास आकर्षण देखने को मिल रहा है. शहर की 300 साल पुरानी विरासत को गुलाबी रंग की रोशनी से सजाया गया है, वहीं बाजार में जगमगाते अलग-अलग रंग दीपावली के उत्सव को और भी खास बना रहे हैं. रोशनी से सजे बाजार को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो पूरा शहर त्योहार के रंगों में रंग गया हो.

जयपुर के सबसे पुराने और प्रमुख बाजारों में शामिल मिर्जा इस्माइल रोड (एमआई रोड) पर बुधवार को दीपावली लाइटिंग का भव्य आगाज हुआ.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच बत्ती चौराहे पर लाइटिंग का स्विच ऑन कर इसकी शुरुआत की. इसके साथ ही करीब तीन किलोमीटर लंबा बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा. इस बार सजावट में रामसेतु, राइजिंग राजस्थान और जयपुर की 300 साल पुरानी विरासत को थीम के रूप में शामिल किया गया है.

इस विशेष लाइटिंग में गुलाबी रंग के जरिए जयपुर की ऐतिहासिक पहचान को खूबसूरती से उभारा गया है. वहीं, अलग-अलग रंगों की रोशनी बाजार की रौनक बढ़ा रही है. देखें VIDEO:- 

धार्मिक आस्था, राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान और विकास की झलक को एक साथ पेश करने वाली यह सजावट शहरवासियों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

Advertisement

लाइटिंग के शुभारंभ पर कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य सहित बैंड वादन की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवी बना दिया. अगले 11 दिनों तक एमआई रोड पर रोशनी का यह खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. दीपावली से पहले सजा यह बाजार जयपुर की विरासत, संस्कृति और त्योहार की रौनक का अनूठा संगम पेश कर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement