scorecardresearch
 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बढ़ा जांच का दायरा, 70-80 लोगों को भेजा गया नोटिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसियों ने 70 से 80 लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपियों के मोबाइल फोन से डिलीट चैट्स को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा.

Advertisement
X
चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के बयान भी दर्ज किए गए हैं
चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के बयान भी दर्ज किए गए हैं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने मामले में पूछताछ के लिए अनिल मिश्रा और गोपाल राव समेत 70 से 80 लोगों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है. इससे ये आशंका जताई जा रही है कि मामला जितना दिख रहा है, उससे बहुत बड़ा और फैला हुआ है.

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान पता चला है कि आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन से कई चैट्स डिलीट कर दी थीं. अब इन मोबाइल फोन को फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा जाएगा, जहां डिलीट किए गए डेटा और चैट्स को रिकवर करने की कोशिश की जाएगी.

इसके अलावा जांच एजेंसियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक समेत छह बैंकों को भी नोटिस जारी किए हैं. इन बैंकों से आरोपियों, ट्रस्ट और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बैंक खातों और लॉकरों की जानकारी मांगी गई है. सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां अब कथित धन के लेन-देन, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. 

चंपत राय के बयान दर्ज, आगे अनिल मिश्रा से भी होगी पूछताछ

Advertisement

वहीं सोमवार को सामने आया है कि पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय के बयान को भी दर्ज किया है. जांच में आगे जरूरत पड़ने पर पुलिस अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के बयान भी दर्ज करेगी. बता दें कि हाल ही में चंपत राय ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया है.

क्या ट्रस्ट को पहले से थी गड़बड़ी की जानकारी? 

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर ट्रस्ट को चंदे और चढ़ावे की इस कथित गड़बड़ी की जानकारी पहले से थी और पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई भी औपचारिक शिकायत दर्ज होने से पहले ही कर दी थी.सूत्रों के अनुसार, 5 जून को चंपत राय के निर्देश पर ट्रस्ट के प्रतिनिधि पुलिस टीम के साथ आरोपी अविनाश शुक्ला के ठिकाने पर पहुंचे थे. इसी दिन पुलिस ने छापेमारी कर अविनाश शुक्ला को हिरासत में लिया और उसके पास से नकदी भी बरामद की गई थी.

गड़बड़ी की जानकारी थी, लेकिन नहीं कराई FIR

हालांकि उस वक्त ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी. बताया जा रहा है कि शुरुआती कार्रवाई अनौपचारिक स्तर पर हुई थी, जबकि मामला 7 जून को सार्वजनिक रूप से सामने आया. इस बीच आरोपी अविनाश शुक्ला का एक एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज भी सामने आया था. यह 24 सेकंड का CCTV फुटेज 5 जून 2026 की रात 8 बजकर 13 मिनट का है.

Advertisement

फुटेज में पुलिसकर्मी और बैंक कर्मचारी अविनाश शुक्ला को हिरासत में लेकर सफेद रंग की कार की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अविनाश के हाथ में एक काला बैग भी नजर आता है.

सूत्रों का दावा है कि इसी बैग में बरामद नकदी रखी गई थी. सूत्रों के मुताबिक, मंदिर से चढ़ावे में कथित चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अविनाश शुक्ला के पास से करीब 5 लाख रुपये बरामद किए थे. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि पुलिस आरोपी को पकड़कर सफेद गाड़ी में बैठा रही है, जबकि उसके हाथ में काला बैग मौजूद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement