scorecardresearch
 

'राहुल गांधी INDIA ब्लॉक की तरफ से PM पद के अकेले उम्मीदवार', बोले CM सतीशन

केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी को विपक्ष का एकमात्र विकल्प बताया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सहयोगी राहुल गांधी के समर्थन में एकजुट होंगे.

Advertisement
X
राहुल गांधी को 2029 में विपक्ष का चेहरा बनाने के समर्थन में बोले वी डी सतीशन.. (Photo- @INCIndia)
राहुल गांधी को 2029 में विपक्ष का चेहरा बनाने के समर्थन में बोले वी डी सतीशन.. (Photo- @INCIndia)

केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शुक्रवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष की ओर से राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए एकमात्र विकल्प हैं. उन्होंने राहुल गांधी को एक ऐसा नेता बताया, जो अपने विचारों पर विश्वास होने पर पूरी ताकत से लड़ते हैं.

एक इंटरव्यू में सतीशन ने कहा कि राहुल गांधी पर अब देश के लोगों, बुद्धिजीवियों, प्रेस और गठबंधन के सहयोगियों का भरोसा है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सभी सहयोगी राहुल गांधी के पीछे एकजुट होंगे, क्योंकि उनके मुताबिक, इस सरकार को बदलने की क्षमता रखने वाले वही एकमात्र नेता हैं.

सतीशन का यह बयान राहुल गांधी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू किए गए प्रदर्शन के बाद आया है. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी. इसी दौरान राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को प्रदर्शन मार्च के दौरान कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था. सतीशन भी दिल्ली में मौजूद थे और राहुल गांधी की रिहाई के समय पुलिस स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहे थे.

Advertisement

प्रदर्शन में शामिल होना गर्व की बात

सतीशन ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात थी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की यह लड़ाई भारत के इतिहास में दर्ज होगी और भारतीय लोकतंत्र इन परिस्थितियों से उबरकर आगे बढ़ेगा.

उन्होंने बताया कि जब राहुल गांधी ने पहली बार SIR और चुनाव में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए थे, तब कई लोगों ने इसे हार के बाद की निराशा माना था. लेकिन राहुल गांधी ने अपने दावों के समर्थन में आंकड़े जुटाए और लगातार लड़ाई जारी रखी. सतीशन के मुताबिक, अब लोगों को चुनाव और मतदाता सूची में गड़बड़ियों का भरोसा हो गया है. हालांकि, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि सभी काम कानूनी तरीके से किए गए.

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से मुकाबला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का मुकाबला करने के सवाल पर सतीशन ने कहा कि राहुल गांधी ऐसा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी पर भरोसा करते हैं, क्योंकि वे ईमानदार हैं, सच्चाई की बात करते हैं और उनका मकसद सिर्फ सरकार के खिलाफ लड़ना और उसकी कमियों को सामने लाना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement