scorecardresearch
 

राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगी राहत? मानहानि केस में कल आएगा कोर्ट का फैसला

सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत कल राहुल गांधी के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में फैसला सुनाएगी. मामला अमित शाह के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है.

Advertisement
X
अदालत ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को मुकदमे का सामना करने के लिए तलब किया था. (Photo: PTI)
अदालत ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को मुकदमे का सामना करने के लिए तलब किया था. (Photo: PTI)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत सोमवार को उनके खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में फैसला सुनाने वाली है. यह मामला साल 2018 में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. शिकायतकर्ता के वकील के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 26 अक्टूबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना होगा. 

अदालत ने पहले राहुल गांधी को पेश होने का आदेश दिया था और जमानत भी मिली थी. अतिरिक्त सिविल जज शुभम वर्मा ने फैसला सुनाने के लिए 13 अक्टूबर की तारीख तय की थी. यह मामला 2018 का है. दरअसल, साल 2018 में बेंगलुरु में एक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिनजक टिप्पणी की थी. उस समय अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.

इस मामले में बीजेपी नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी. 

अदालत ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को मुकदमे का सामना करने के लिए तलब किया था, इसके बाद कांग्रेस नेता अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत मिल गई. हालांकि बाद में इस मामले में शिकायतकर्ता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल की तुलना कराने की मांग की. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वोट चुराया जा रहा है, अब देश देगा जवाब...', राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में महारैली की भरी हुंकार

ट्रायल कोर्ट ने मिश्रा की इस अर्जी को खारिज कर दिया था, वहीं, सेशन कोर्ट ने भी इस आदेश के खिलाफ उनकी रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी इन दोनों अदालतों के फैसलों को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement