scorecardresearch
 

LPG संकट पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोली- 'अमेरिका के सामने झुकने का दिखेगा असर'

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने LPG सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रेड डील में अमेरिका के सामने झुकने का काम किया है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं.

Advertisement
X
प्रियंका गांधी ने एलपीजी संकट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। (Photo: AP)
प्रियंका गांधी ने एलपीजी संकट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। (Photo: AP)

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संकट लगातार गहराता जा रहा है और आगे भी बढ़ेगा. सरकार ने ट्रेड डील में अमेरिका के सामने झुकने का काम किया है, जिससे हालात और बिगड़ेंगे. युद्ध की स्थिति भी संकट को और गहरा सकती है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के राहुल गांधी को लेकर किए गए एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'आखिर किस बात पर चर्चा की जाए? इन बातों पर या फिर उन परेशानियों पर, जिनका सामना देश के लोग सरकार की नीतियों की वजह से कर रहे हैं?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उनके नेता प्रतिपक्ष बनने को लेकर दिए गए बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा, 'ऐसी बातें इसलिए कही जाती हैं क्योंकि मेरा भाई सच बोलता है.

पूरे देश में सिर्फ एक ही व्यक्ति है जिसने इनके सामने घुटने नहीं टेके. उन्होंने हर कोशिश कर ली, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया. सच लोगों के सामने है. इसलिए मुझे यह सब हास्यास्पद लगा. ये लोग सच को पचा नहीं पा रहे हैं.

प्रियंका गांधी कहती है कि कोई सवाल पूछता है तो ये लोग जवाब नहीं देते, यहां असली चर्चा नहीं हो रही, वंदे मातरम् पर हमने दिन भर चर्चा कर ली, नेहरू जी, इंदिरा जी पर सारी आलोचनाएं की जाती है, लेकिन हमने एक भी असली चर्चा नहीं की.

Advertisement

आलोचनाएं की जा रही है कि हमने सदन को कमजोर कर दिया लेकिन असलियत यह है कि स्पीकर पर दबाव डाला गया है, उनकी स्वतंत्रता खत्म की है. प्रियंका गांधी ने कहा कि हम तो संस्थाओं को बचाने के लिए कह रहे हैं क्योंकि वह संस्थाएं निष्पक्ष रही नहीं जिनपर हमारा लोकतंत्र आधारित है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement