scorecardresearch
 

PM मोदी 27 जून से सेशल्स दौरे पर, राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

पीएम मोदी 27 जून से सेशेल्स का दौरा करेंगे. इस दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे और वहां भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे.

Advertisement
X
PM मोदी सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत भी करेंगे. (Photo: ITG)
PM मोदी सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत भी करेंगे. (Photo: ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा करेंगे. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी. इस दौरान पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर बातचीत करेंगे और सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो जहाज इस समारोह में भाग लेंगे.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: 'आप भारत में चुनाव लड़तीं तो लाखों वोट मिलते...', जब जॉर्जिया मेलोनी से बोले इटली के डिप्टी पीएम

मंत्रालय ने कहा, यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत और स्थायी दोस्ती को बनाएगी और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी. बता दें, पीएम मोदी ने पिछली बार 2015 में सेशेल्स की यात्रा की थी.

विदेश मंत्रालय ने कहा, यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों पर बातचीत करेंगे.

Advertisement

पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत भी करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement