scorecardresearch
 

'एक साल तक सोना न खरीदें', बोले PM मोदी, पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर भी दी ये सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जंग का असर दुनियाभर में हो रहा है, इसका भारत पर भी गंभीर असर रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें और ईंधन की बचत करें.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 2 महीने से पड़ोस में जंग चल रही है. (Photo: ANI)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 2 महीने से पड़ोस में जंग चल रही है. (Photo: ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के असर को लेकर कई अहम बातें कहीं. उन्होंने यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया और भारत पर जंग के गंभीर प्रभावों की जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें.

PM मोदी ने कहा "मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे 1 साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें. कोरोना काल के दौरान हमने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था. धीरे-धीरे हम इनकी आदत भी डाल चुके थे. आज समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता दें."

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि पिछले 2 महीने से हमारे पड़ोस में जंग चल रही है. इसका असर दुनिया सहित भारत पर भी हुआ है. मौजूदा परिस्थितियों में विदेशी मुद्रा बचाने पर भी विशेष जोर देने की जरूरत है. दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल बेहद महंगे हो चुके हैं, इसलिए ईंधन की बचत करना हमारी जिम्मेदारी है.

दुनिया इस समय बड़े सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है. यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है. PM मोदी ने बताया कि पिछले 5-6 सालों से हमारी सरकार इस संकट से निपटने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. विश्वभर में फर्टिलाइजर की एक बोरी लगभग 3000 रुपये में बिक रही है, जबकि भारत के किसानों को वही बोरी 300 रुपये से भी कम में उपलब्ध कराई जा रही है.

Advertisement

बंगाल चुनाव पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस देश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया, संवैधानिक संस्थाओं का गला घोंटने का काम किया. जब टीएमसी बनी, तब उसने कांग्रेस से ये सारी बुराइयां सीख लीं. साथ ही लेफ्ट की जितनी बुरी आदतें थीं, उन्हें भी टीएमसी ने अपना लिया.

बंगाल चुनाव के लेकर पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने राजनीति के ऐसे भयावह और तानाशाही मॉडल को पराजित किया है, इसलिए पूरे देश में उत्सव है.

उन्होंने आगे कहा, असम से ओडिशा और बंगाल से पुडुचेरी तक यह सिर्फ चुनावी विस्तार नहीं है, बल्कि भारत के राजनीतिक मानस में आए उस परिवर्तन का संकेत है, जहां जनता अब वंशवाद नहीं, विश्वासवाद चुन रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement