scorecardresearch
 

5 देश, 6 दिनों का दौरा... पीएम मोदी का मेगा फॉरेन टूर शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिनों में 5 देशों का दौरा करेंगे. पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा करेंगे. (Photo: PIB handout via Reuters)
प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा करेंगे. (Photo: PIB handout via Reuters)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं. PM मोदी शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना हो गए हैं. वहां वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे. यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. बैठक के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, तकनीक, संस्कृति और लोगों के बीच संबंध मजबूत करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

बता दें, 2022 में हुए CEPA समझौते के बाद भारत और यूएई के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई रफ्तार मिली है. पिछले 4 सालों में दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा है.

वहीं, यात्रा से पहले यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने भारत-यूएई रिश्तों को लेकर खास बात कही. उन्होंने कहा कि 15 मई 2026 को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का सभी को बेसब्री से इंतजार है.

भारत से यूएई के मजबूत रिश्तों का जिक्र करते हुए हाशिमी ने कहा, 'अगर आप किसी भी अमीराती से पूछेंगे, तो उसका किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ाव जरूर मिलेगा.'

हाशिमी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि आज के समय में दुनिया भर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य का इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा रहा है.' उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विज्ञान और तकनीक सबसे अहम भूमिका निभाने वाली है.

Advertisement

रीम अल हाशिमी ने पीएम मोदी की यूएई यात्रा से पहले कहा, 'जब भी हम सोचते हैं कि हम किसी शिखर पर पहुंच गए हैं, तो हमें पता चलता है कि अभी एक और शिखर बाकी है जहां पहुंचना है.'

यूएई के बाद प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे. उनका यह विदेश दौरा 15 मई से 20 मई तक चलेगा, यानी प्रधानमंत्री 6 दिनों तक 5 देशों की यात्रा पर रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement