scorecardresearch
 

कौन है 194 साल का 'जोनाथन', PM मोदी करने वाले हैं मुलाकात!

हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स को 1976 को ब्रिटेन से आजादी मिली थी. इस वर्ष यह देश अपनी स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती मना रहा है. ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा और भी खास बन गई है. 

Advertisement
X
सेशेल्स दौरे पर जा रहे हैं पीएम मोदी (Photo: PTI)
सेशेल्स दौरे पर जा रहे हैं पीएम मोदी (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा (27 से 29 जून) पर रवाना हो रहे हैं. हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स को आजादी मिलने के 50 साल पूरे होने को लेकर होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी चीफ गेस्ट भी होंगे. इस दौरे से यूं तो दोनों मुल्कों के रिश्तों को नई मजबूती और गर्मजोशी मिलेगी, लेकिन प्रधानमंत्री की एक होने वाली मुलाकात की खूब चर्चा हो रही है.

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक उम्र वाले जीवित स्थलीय जीव 'जोनाथन' से मिलेंगे. जोनाथन एल्डाब्रा जायंट कछुआ है. उसकी उम्र लगभग 194 वर्ष है. फिलहाल सेशेल्स विशाल कछुआ उप-प्रजाति का जोनाथन देश की राजधानी जेम्सटाउन स्थित नेशनल बोटैनिकल गार्डेन में रहता है.

जोनाथन की सटीक उम्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार जोनाथन दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय स्पीशीज है. यह अपनी प्रजाति की औसत आयु (लगभग 150 वर्ष) से काफी अधिक जी चुका है.

इस प्रतीकात्मक मुलाकात को दीर्घायु, विरासत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही यह हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और सेशेल्स के बीच जैव विविधता संरक्षण जैसे साझा मूल्यों को भी दिखाता है.

हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स को 29 जून 1976 को ब्रिटेन से आजादी मिली थी. इस वर्ष देश अपनी स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती मना रहा है, जिससे पीएम मोदी की यह यात्रा और भी खास बन गई है.

Advertisement

यात्रा के दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों नेता समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और रक्षा सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी साल 2015 में भी सेशेल्स की यात्रा कर चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement