नीदरलैड्स के द हेग को दुनिया 'सिटी ऑफ पीस' के रूप में जाना जाता है. पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कई अहम बाते शेयर की. प्रधानमंत्री ने कहा आज का भारत बड़े सपने देख रहा है. भारत ने चांद पर भी वहां पहुंचकर इतिहास रचा, जहां दुनिया का कोई देश पहले नहीं पहुंच सका.
पीएम मोदी ने कहा कि जब भी उनकी नीदरलैंड्स के नेतृत्व से बातचीत हुई, उन्होंने हमेशा भारतीय समुदाय की प्रशंसा की. समय के साथ कई चीजें बदल गईं, लेकिन भारत की संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. वक्त बदला, लेकिन संस्कार और अपनापन नहीं बदला.
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने 16 मई को बेहद विशेष दिन बताया. उन्होंने कहा कि आज के दिन 12 साल पहले 2014 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे.
प्रधानमंत्री ने कहा ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बना है. हालात नहीं सुधरे तो यह दशकों तक भारी पड़ सकता है. बता दें कि पीएम मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं और शनिवार को नीदरलैंड्स पहुंचे.
पीएम मोदी ने नीदरलैड्स में कहा कि भारत चिप मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से बड़े कदम उठा रहा है. उन्होंने बताया कि देश में इस समय 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से दो प्लांट्स में प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है. देश दुनिया की सबसे बड़ी गवर्नमेंट-फंडेड हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम योजना का संचालन कर रहा है.
PM मोदी ने नीदरलैंड्स में भारत की विशेषता बताते हुए कहा कि भारत ने UPI ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है. आज भारत में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय हैं.
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जैसे नीदरलैंड्स दुनिया भर में ट्यूलिप के लिए प्रसिद्ध है, वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत में हुए विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है.