scorecardresearch
 

तमिलनाडु में बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों का हक मारने वाली DMK को सत्ता में रहने का हक नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिण भारत के अपने दौरे में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. तमिलनाडु के मदुरै और पुडुचेरी में उन्होंने कांग्रेस और DMK को लेकर ऐसे बयान दिए, जिनसे सियासी पारा सातवें आसमान पर है.

Advertisement
X
मदुरै में गरजे पीएम मोदी (Photo: PTI)
मदुरै में गरजे पीएम मोदी (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दक्षिण भारत के अपने दौरे के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. तमिलनाडु के मदुरै और पुडुचेरी में उन्होंने कांग्रेस और DMK को विकास का स्पीड ब्रेकर बताया. पीएम मोदी ने कहा कि जो सरकार गरीबों, युवाओं और किसानों का हक चोरी करे, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

मदुरै की बड़ी रैली में पीएम मोदी ने तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK पर जमकर हमला बोला. उन्होंने साफ-साफ कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है. कच्चाथीवू द्वीप का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कांग्रेस और DMK दोनों को घेरा. उन्होंने कहा कि अपनी सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस ने यह द्वीप श्रीलंका को दे दिया और उस समय DMK बस तमाशा देखती रही, उसने कुछ नहीं किया. मोदी ने यह भी याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस और DMK ने मिलकर जल्लीकट्टू पर रोक लगाई थी, जिसे हमारी सरकार ने हटाकर तमिल संस्कृति का मान बढ़ाया. उन्होंने कहा कि संसद में सेंगोल को जगह देना दिखाता है कि हम तमिल गौरव का कितना सम्मान करते हैं.

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले भारत ने की नेपाल की बड़ी मदद, 5 मार्च को वहां डाले जाएंगे वोट

Advertisement

पुडुचेरी को बना दिया एक परिवार का ATM

मदुरै से पहले पीएम मोदी पुडुचेरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में पुडुचेरी दिल्ली में बैठे एक परिवार के लिए ATM बन गया था. यहां राशन की दुकानों में चावल नहीं था, लोगों की सैलरी रुकी हुई थी और सड़कों पर गुंडों और ड्रग माफिया का राज था. पीएम मोदी ने कहा कि अब डबल इंजन सरकार पुडुचेरी को 2047 तक विकसित बनाने के मिशन पर है और इसे जल्द ही मेडिकल टूरिज्म हब बनाया जाएगा.

पाताल से भी ढूंढ निकाले 1984 के दोषी

इससे पहले नवी मुंबई के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम ने सिख समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सिखों के सम्मान और न्याय के लिए पूरी तरह समर्पित है. इस दौरान 1984 के दंगों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने SIT बनाई और दोषियों को सजा दिलवाई. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे मिशन मोड में काम करते हुए अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप सुरक्षित वापस लाए गए.

यह भी पढ़ें: 'अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करने वाले अधिकारियों को जेल में डाला जाए', बोले उद्धव ठाकरे

Advertisement

मंदिर में दर्शन और विकास की सौगात

पीएम मोदी ने इस दौरे के दौरान करीब 7,100 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प और नए नेशनल हाईवे शामिल हैं. खास बात यह रही कि रैली से पहले पीएम मदुरै के प्रसिद्ध अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर गए. पारंपरिक धोती-कुर्ता पहने पीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान को दंडवत प्रणाम किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement