इजरायल में हो रहे चुनाव को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद देश में ये पहला राष्ट्रीय चुनाव है. इस चुनाव में करीब 73.3 लाख योग्य मतदाता संसद यानी नेसेट के 120 सदस्यों को चुनेंगे. मतदान भारतीय समय के मुताबिक मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू होगा.