scorecardresearch
 

'अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करने वाले अधिकारियों को जेल में डाला जाए', बोले उद्धव ठाकरे

शराब नीति केस में दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को विपक्ष का खुला समर्थन मिला है. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब गिरफ्तार करने वाले अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जबकि आदित्य ठाकरे ने फैसले को भाजपा पर करारा जवाब बताया.

Advertisement
X
उद्धव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल का सपोर्ट किया (फाइल फोटो)
उद्धव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल का सपोर्ट किया (फाइल फोटो)

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मांग की कि आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों को अब जेल भेजा जाना चाहिए.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बधाई दी है, जिन्हें दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में बरी कर दिया है.

ठाकरे ने पार्टी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, 'आप (भाजपा) निर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जेल में डाल देते हैं और अदालत उन्हें बरी कर देती है. अब उन अधिकारियों को जेल में डालिए जिन्होंने उन्हें गिरफ्तार किया था.'

यहां 'मराठी भाषा गौरव दिवस' के अवसर पर आयोजित एक पार्टी समारोह में बोलते हुए ठाकरे ने यह भी दावा किया कि उन्हें डर है कि बीजेपी राष्ट्रगान को भी 'नष्ट' कर देगी क्योंकि इसमें देश के सभी क्षेत्रों के गौरवपूर्ण संदर्भ हैं.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'बीजेपी की नीति क्षेत्रीय भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को खत्म करने की है क्योंकि वह हिंदी की सर्वोच्चता स्थापित करना चाहती है.'

Advertisement

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि अदालत के फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए देश की संस्थाओं का इस्तेमाल करती है.

आदित्य ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'अरविंद केजरीवाल चुनाव के दौरान राजनीतिक कैदी थे, और केंद्र सरकार द्वारा की गई इस तरह की राजनीतिक हिंसा से हमारी राजनीतिक व्यवस्था के संदर्भ में भारत की वैश्विक छवि खराब होती है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement