scorecardresearch
 

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले अंबानी कल्चरल सेंटर से 2 संदिग्ध हिरासत में, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे से पहले BKC के जियो वर्ल्ड प्लाजा से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

Advertisement
X
आज प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का शुभारंभ करेंगे
आज प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का शुभारंभ करेंगे

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित  जियो वर्ल्ड प्लाजा से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था.

जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान उसके पास PMO कार्यालय का फर्जी पहचान पत्र भी मिला. जब सुरक्षा जांच की गई तो पहचान पत्र फर्जी पाए गए. जानकारी के मुताबिक, दूसरे संदिग्ध के पास बंदूक भी थी. 

मामले में क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है. इन लोगों का फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ आने का क्या मकसद था, इसकी जांच की जा रही है.

मुंबई पुलिस ने बताया कि सोमवार को मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है. उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था. उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी. उसकी पहचान 49 वर्षीय दिलीप राजा कुंडे के रूप में हुई. दोनों को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. मामले में क्राइम भ्रांच आगे की जांच कर रही है. 

Advertisement

आरोपी रोहन पारेख ड्रोन टेक का बिज़नेस करता है और खार इलाके में रहता है.

यह भी पढ़ें: 'झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर, भारत का युवा सच की हुंकार से चलता है', Gen-Z के बीच बोले PM मोदी 

मुंबई पुलिस के मुताबिक रोहन पारेख कल रोहन पारेख 7 सितंबर की शाम को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड प्लाजा पहुंचे और अंदर चले गए. पारेख के बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे ने भी अंदर जाने की कोशिश की, उसके पास हथियार थे. जिसके कारण डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर ने उसे अंदर जाने से रोक दिया. इसके बाद पारेख वापस आए और अपना PMO का कथित पहचान पत्र दिखाया. जांच में यह पहचान पत्र फर्जी पाया गया. BKC थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का शुभारंभ किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement