scorecardresearch
 

संसद परिसर में दान पात्र लेकर क्यों पहुंचे सपा सांसद? मकर द्वार पर विपक्ष का हल्ला बोल

लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के एक दिन बाद संसद परिसर में विपक्ष का हंगामा तेज हो गया है. इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मकर द्वार पर प्रदर्शन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा, जबकि समाजवादी पार्टी के सांसद राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाते हुए दान पात्र लेकर पहुंचे.

Advertisement
X
बीते दिन राहुल गांधी ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे. (Photo- ITG)
बीते दिन राहुल गांधी ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे. (Photo- ITG)

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पारित होने के अगले दिन संसद परिसर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. संसद के मकर द्वार पर गुरुवार सुबह इंडिया गठबंधन के सांसदों ने प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग उठाई. विपक्ष का आरोप है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना चाहिए. इनके अलावा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर भी सपा सांसदों ने सरकार से जवाब मांगा. 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों के सांसद मौजूद रहे. कांग्रेस सांसदों ने "ऑर्डर किसने दिया?" लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि छात्रों पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग किसके आदेश पर हुआ, इस पर सरकार को संसद में जवाब देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'अमित शाह ने पैलेट गन चलाने को कहा या फिर जानकारी नहीं थी... पीएम मोदी उन्हें हटाएं', राहुल गांधी का वार

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद दान पात्र लेकर संसद पहुंचे. उन्होंने राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए "चंदा चोरी" के आरोपों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. सपा सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी भी की और सरकार से जवाब मांगा.

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए थे गंभीर आरोप

Advertisement

दरअसल, बुधवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि छात्रों पर कार्रवाई गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर हुई थी. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और सत्ता पक्ष के अन्य सांसदों ने कड़ा विरोध जताया था. सरकार ने राहुल गांधी से आरोपों के समर्थन में सबूत मांगे और कहा कि बिना तथ्यों के ऐसे गंभीर आरोप नहीं लगाए जा सकते.

यह भी पढ़ें: 'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया, पैलेट गन चलाने की मंजूरी कैसे?' राहुल गांधी की अमित शाह को चिट्ठी

आज राज्यसभा में पेश किया जाना है  एंटी पेपर लीक बिल

अब इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है. गुरुवार को राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश होने से पहले विपक्ष ने मकर द्वार पर प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल और गर्म कर दिया. कल यह बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ था. माना जा रहा है कि राज्यसभा में भी विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और उससे जुड़े आरोपों पर जवाब मांगते हुए सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement