scorecardresearch
 

नेहरू, इंदिरा गांधी से कैसे अलग है पीएम मोदी का कार्यकाल... विकसित भारत संकल्प सभा में नितिन नवीन ने समझाया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 25 वर्षों के नेतृत्व और जनसेवा के लिए बधाई दी. उन्होंने मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को राष्ट्र प्रथम की भावना और सुशासन के लिए समर्पित बताया.

Advertisement
X
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पीएम मोदी के सीएम और फिर पीएम बनने के राजनीतक सफर पर अपनाी बात रखी है
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पीएम मोदी के सीएम और फिर पीएम बनने के राजनीतक सफर पर अपनाी बात रखी है

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. नितिन नवीन ने X पर एक पोस्ट में सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल के सफर को लेकर उनकी जनसेवा और नेतृत्व की सराहना की है. उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी ने अपनी इस यात्रा में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ जनसेवा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.

नितिन नवीव ने किया X पर पोस्ट

नितिन नवीन ने कहा, 'गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 स्वर्णिम वर्षों की यात्रा में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनसेवा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.' उन्होंने कहा कि यह केवल एक कालखंड नहीं है, बल्कि स्पष्ट विजन, दृढ़ संकल्प और आधुनिक भारत के निर्माण का एक ऐतिहासिक अध्याय है.

नितिन नवीन ने आगे कहा कि हर चुनौती को अवसर में बदलना और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' के संकल्प को सिद्ध करना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की विशेषता रही है. उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम और अटूट संकल्प-शक्ति का प्रमाण है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में 'विकसित भारत 2047' के सामूहिक सपने को साकार करने की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी.

Advertisement

यह भी पढ़िएः 'We Will Do It...', प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे, विकसित भारत के लिए दिया नया नारा

सेवा ज्येति कार्यक्रम में रखे विचार

वहीं बीजेपी अध्यक्ष ने दिल्ली में आयोजित 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बड़ी वैश्विक चुनौतियों के बीच भी प्रधानमंत्री मोदी ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की और उसे अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखा. नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की एक खासियत यह रही है कि बड़ी वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए भी उनका ध्यान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति पर रहा. उन्होंने कहा कि जिन माताओं और बहनों के लिए शौचालय निर्माण से लेकर उज्ज्वला योजना तक की शुरुआत की गई, उनकी ओर से वह प्रधानमंत्री को नमन करते हैं.

'नेहरू-इंदिरा को कांग्रेस नेताओं ने चुना, मोदी जनता के जनादेश से बने PM'

सरकार के प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके राजनीतिक सफर का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी के राजनीतिक सफर की तुलना उनसे की. नितिन नवीन ने कहा, 'अगर हम जवाहरलाल नेहरू को देखें तो आजादी के बाद जब वह पहली बार प्रधानमंत्री बने, उससे पहले कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें चुना था. इसी तरह इंदिरा गांधी जब पहली बार प्रधानमंत्री बनीं तो उन्हें भी कांग्रेस नेताओं ने चुना था.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी अपनी मां इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री बने थे और इसके बाद चुनाव हुए. नितिन नवीन ने कहा कि इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न तो किसी राजनीतिक परिवार से आए और न ही उन्हें कोई राजनीतिक विरासत मिली. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी सामान्य जीवन, संघर्ष और अनुभव से आगे बढ़े और जनता के जनादेश की ताकत पर देश के प्रधानमंत्री बने.'

https://www.aajtak.in/india/news/story/prime-minister-modi-twenty-five-years-service-atmanirbhar-bharat-ntc-acwi-dskc-2663600-2026-10-07

महिलाओं के सशक्तिकरण पर क्या बोले

महिलाओं के सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 'महिला विकास' की बात नहीं की, बल्कि 'महिला नेतृत्व वाले विकास' का विचार सामने रखा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आगामी 33 प्रतिशत आरक्षण के जरिए उनके नेतृत्व में राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी.

नितिन नवीन ने खेल और खिलाड़ियों के लिए उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि 'खेलो इंडिया' के माध्यम से देश के खिलाड़ियों को नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं और इसके लिए वह खिलाड़ियों की ओर से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि जिन परिवारों के पास पहले अपना घर नहीं था, उन्हें इस योजना के माध्यम से आवास उपलब्ध कराया गया. ऐसे परिवारों की ओर से भी उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया. युवाओं को लेकर नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का युवा केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनकर उभर रहा है. उन्होंने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत', 'वोकल फॉर लोकल' और 'मेक इन इंडिया' जैसे विजन के जरिए युवा देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement