scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें, सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई किसानों की मौत के बाद राजनीति तेज हो गई है. उधर, कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेज दिया है. पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
X
आर्यन खान (फाइल फोटो)
आर्यन खान (फाइल फोटो)

यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई किसानों की मौत के बाद राजनीति तेज हो गई है. उधर, कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेज दिया है. पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में रहेंगे, काम नहीं आईं दलीलें

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्क‍िलें बढ़ गई हैं. आर्यन अब 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में रहेंगे. एनसीबी ने आर्यन की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी जिसपर किला कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. आर्यन 3 दिनों तक कस्टडी में रहेंगे. आर्यन का केस वकील सतीश मानश‍िंदे देख रहे थे.

नीति आयोग की रिपोर्ट पर भड़के नीतीश, पूछा महाराष्ट्र से बिहार की तुलना कैसे कर दी ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति आयोग की उस रिपोर्ट पर भड़क गए, जिसमें बिहार को स्वास्थ्य व्यवस्था के मानकों पर फिसड्डी बताया गया है. नीतीश कुमार ने कहा कि नीति आयोग के द्वारा सभी राज्यों को एक बराबर मानकर किसी भी क्षेत्र में रैंकिंग करने का तरीका गलत है.

Advertisement

क्रूज पर आज फिर NCB का छापा, बड़ी मात्रा में मिली Meow Meow ड्रग्स, हिरासत में 8 लोग

क्रूज में ड्रग्स पार्टी के मामले में नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने आज सोमवार को फिर क्रूज में छापेमारी की. सुबह-सुबह हुई इस छापेमारी में NCB टीम को बड़ी मात्रा में ड्रग्स भी मिला, जिसके बाद क्रूज से 8 लोगों को पकड़ा भी किया गया है. फिलहाल छापेमारी जारी है और उन लोगों से पूछताछ हो रही है. जो ड्रग्स मिला है उसे Mepehdrone (Meow Meow) ड्रग्स कहा जाता है.

Pandora Papers Leak में आया सचिन तेंदुलकर का नाम, संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप

इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के पेंडोरा पेपर्स (Pandora Papers) के खुलासे ने खलबली मचा दी है. रविवार को लीक हुए इन दस्तावेजों ने भारत समेत दुनियाभर के 91 देशों में हलचल पैदा कर दी है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'गोपनीय दस्तावेजों में भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पॉप म्यूजिक स्टार शकीरा, सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर और इटैलियन मोबस्टर जिन्हें 'लेन द फैट वन' के नाम से जाना जाता है, उनके नाम शामिल हैं.'

Lakhimpur Violence case: किसानों के समर्थन में Navjot singh Sidhu ने दी गिरफ्तारी

पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है. वे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की कथित हत्या और फिर फैली हिंसा के मामले में प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी गिरफ्तारी का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि केंद्र सरकार के अत्याचारों के खिलाफ वे अपनी गिरफ्तारी दे रहे हैं. उन्होंने किसानों के समर्थन की बात करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की बर्बर हत्या की गई. हम किसानों के हक के लिए आखिरी सांस तक उनका साथ देंगे.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement