scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें, शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है. इधर इजराइल पुरानी दुश्मनी भुलाकर फिलिस्तीन की मदद को आगे आया है. वहीं एक्सपर्ट्स ने तीन महीने के बाद देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की चेतावनी दी है.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक (फाइल फोटो)
पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक (फाइल फोटो)

24 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की एक मीटिंग बुलाई है. वहीं फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है. इधर इजराइल पुरानी दुश्मनी भुलाकर फिलिस्तीन की मदद को आगे आया है. वहीं एक्सपर्ट्स ने तीन महीने के बाद देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की चेतावनी दी है. इधर कृषि मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि नए कानून वापस नहीं होंगे. पढ़ें, शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें. 

1. जम्मू-कश्मीर को लेकर 'बड़ी' सियासी हलचल, 24 जून को PM मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विधानसभा चुनाव पर चर्चा संभव

जम्मू-कश्मीर की सियासत एक बार फिर करवट ले सकती है. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों की एक मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र के कई नेता भी शामिल हो सकते हैं. इस मीटिंग में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है.

2. नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, कोरोना से संक्रमित होने पर बिगड़ी थी तबीयत

देश के दमदार धावक व अपनी उपलब्धियों से दुनिया में भारत का नाम करने वाले एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. कोरोना से ठीक होने के बाद वह कोरोना से जूझने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जिंदगी की जंग हार गए हैं. इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था, मिल्खा सिंह ने 91वीं साल में अपनी अंतिम सांस ली है. वहीं निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं.

Advertisement

3. तोमर बोले- कृषि कानून वापस नहीं होंगे, किसानों से बात करने को हैं तैयार

नए कृषि कानूनों को लेकर काफी समय बाद सरकार की ओर से कोई बयान आया है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कृषि कानूनों को वापस लेने की बात खारिज कर दी और कहा सरकार आंदोलन कर रहे किसानों के साथ फिर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है. कृषि मंत्री का वीडियो कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक वीडियो में कहा कि ‘सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के अलावा किसानों के साथ बातचीत के लिए आधी रात को भी तैयार है. यदि कोइ किसान संगठन कानून के प्रावधानों पर बातचीत करना चाहता है तो हम उनका स्वागत करते है.’

4. पुरानी दुश्मनी भुलाकर फिलिस्तीन की मदद को आगे आया इजराइल, भेजेगा कोरोना वैक्सीन

कोरोना महामारी ने विश्व के देशों को सिखाया है कि एक दूसरे की सहायता कर बड़ी से बड़ी आपदा का सामना किया जा सकता है. इसी मंत्र पर आगे बढ़ते हुए इजराइल ने फिलिस्तीन को लाखों कोविड वैक्सीन मुहैया कराने की बात कही है. जाहिर है इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जमीन कब्जे की लड़ाई बेहद पुरानी है. पिछले महीने भी दोनों देशों के बीच बेहद तनाव देखने को मिला था, लेकिन इस विपदा की घड़ी में इजराइल ने फिलिस्तीन का साथ देने का वादा किया है. इजराइल पहले ही अपनी आबादी के 80 प्रतिशत से ज्यादा वयस्कों का टीकाकरण करवा चुका है. खास बात यह है कि यह घोषणा इजराइल में नई सरकार के गठन के बाद की गई है.

Advertisement

5. Corona Third Wave: तीन महीने के बाद देश में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले दिनों काफी तबाही मचाई. तेजी से संक्रमितों और मृतकों के आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी भी हुई थी. अभी दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई है कि एक्सपर्ट्स ने तीसरी लहर की चेतावनी दे दी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि तीन महीने के बाद देश में तीसरी लहर दस्तक दे सकती है.

 

Advertisement
Advertisement