scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें

पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार विधायकों, मंत्रियों और सांसदों की लॉबिंग करने में लगे हैं और इसका असर भी दिखने लगा है. उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम लोगों की ओर से मास्क का इस्तेमाल नहीं किए जाने का दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement
X
देश में घटने लगे हैं अब कोरोना संक्रमण के केस. (तस्वीर-PTI)
देश में घटने लगे हैं अब कोरोना संक्रमण के केस. (तस्वीर-PTI)

पश्चिम बंगाल में अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में घर वापसी जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम लोगों की ओर से मास्क का इस्तेमाल नहीं किए जाने का दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मसले पर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है. देश में कोरोना के कम होते केसों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि हम 3 मई से रिकवरी दर में वृद्धि देख रहे हैं, जो अब 96% है. पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें.

1. पश्चिम बंगाल में दल-बदल का दौर शुरू, गंगाजल छिड़ककर हुई 350 BJP कार्यकर्ताओं की TMC में वापसी
 
पश्चिम बंगाल में अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में घर वापसी जारी है. बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी में दोबारा शामिल होना चाह रहे हैं. टीएमसी में शामिल होने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं का शुद्धीकरण गंगाजल छिड़ककर हो रहा है. बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया इलाके में 350 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यालय के बाहर धरना दिया. 

2. 'कोरोना की तीसरी लहर ज्यादा दूर नहीं', दिल्ली HC का केंद्र और केजरीवाल सरकार को नोटिस
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम लोगों की ओर से मास्क का इस्तेमाल नहीं किए जाने का दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मसले पर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने साथ ही यह टिप्पणी भी की है कि हम कोरोना की तीसरी लहर से ज्यादा दूर नहीं हैं. अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा है.

3. डोनाल्ड ट्रंप बोले- कोरोना से भारत हुआ तबाह, चीन दे मुआवजा
 
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि भारत कोरोना वायरस महामारी से तबाह हो गया है. ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन को विश्व स्तर पर कोरोना वायरस फैलाने के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार होने के लिए अमेरिका को 10 ट्रिलियन अमरिकी डॉलर का भुगतान करना चाहिए.

4. रिकवरी रेट हाई, एक्टिव केसों में गिरावट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कैसे कम हो रहा कोरोना का कहर
 
देश में कोरोना के कम होते केसों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि हम 3 मई से रिकवरी दर में वृद्धि देख रहे हैं, जो अब 96% है. उन्होंने कहा कि हम सक्रिय मामलों (एक्टिव केसों) में भी गिरावट देख रहे हैं. 11 जून से 17 जून के बीच 513 जिलों में कुल पॉजिटिव केस 5% से भी कम थे. लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 62,480 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 11 दिनों से एक लाख से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. कोरोना मामलों के पीक में 85% की कमी देखी गई है.

5. पंजाब में कैप्टन ही होंगे CM फेस! मंत्री-विधायक हुए लामबंद, बाजवा पर नजर
 
पंजाब कांग्रेस के बीच जारी अंतर्कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार विधायकों, मंत्रियों और सांसदों की लॉबिंग करने में लगे हैं और इसका असर भी दिखने लगा है. पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी, फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू, सांसद रवनीत बिट्टू, सीनियर विधायक राजकुमार वेरका, राजकुमार चब्बेवाल जैसे कई सीनियर कांग्रेसी नेता खुलकर कैप्टन के समर्थन में उतर आए हैं. 
 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement