scorecardresearch
 

NewsWrap: पढ़ें शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

राजस्थान में अंतर्कलह के बीच निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस का मतलब अशोक गहलोत हैं. दिल्ली एम्स में करीब दो महीने बाद ओपीडी सेवा आज से शुरू हो रही है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच आज से खेला जाएगा.

Advertisement
X
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव इन में रह रही शादीशुदा महिला को संरक्षण देने से इनकार करते हुए याची पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. राजस्थान में अंतर्कलह के बीच निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस का मतलब अशोक गहलोत हैं. दिल्ली एम्स में करीब दो महीने बाद ओपीडी सेवा आज से शुरू हो रही है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच आज से खेला जाएगा.

1- लिव इन में रह रही शादीशुदा महिला को संरक्षण देने से इलाहाबाद HC का इनकार, लगाया जुर्माना

लिव इन रिलेशन में रह रही शादीशुदा महिला को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाया. हाई कोर्ट ने महिला को लिव इन में रहने पर संरक्षण देने से किया इनकार कर दिया. इसके साथ ही हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर याची पर पांच हजार रुपये का हर्जाना भी लगाया. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि क्या हम ऐसे लोगों को संरक्षण देने का आदेश दे सकते हैं, जिन्होंने दंड संहिता व हिंदू विवाह अधिनियम का खुला उल्लंघन किया हो. कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 सभी नागारिकों को जीवन की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, लेकिन यह स्वतंत्रता कानून के दायरे में होनी चाहिए तभी संरक्षण मिल सकता है.

Advertisement

2- राजस्थान सरकार में अंतर्कलह, MLA बोले- यहां कांग्रेस मतलब अशोक गहलोत

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के भीतर जारी घमासान अभी थमा नहीं है. अशोक गहलोत गुट और सचिन पायलट गुट लगातार एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं. गुरुवार को गहलोत गुट की ओर से निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत ही कांग्रेस हैं. महादेव सिंह खंडेला बोले कि सचिन पायलट को कांग्रेस ने जितना मान-सम्मान दिया, वो कहीं नहीं मिलता. लेकिन सचिन पायलट ने जो पार्टी के साथ किया, वो नहीं करना चाहिए था.

3- करीब दो महीने बाद दिल्ली AIIMS की OPD सेवा शुरू, देशभर में डॉक्टर करेंगे प्रदर्शन

कोरोना की वजह से करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद दिल्ली एम्स की ओपीडी सेवा शुक्रवार से शुरू हो रही है. दिल्ली एम्स की ओपीडी सेवा को चरणवार तरीके से खोला जा रहा है. अभी कम संख्या में ही मरीज देखे जाएंगे. ऑनलाइन या टेलीफोन से अप्वाइंटमेंट लेकर पहुंचने वाले मरीज ही ओपीडी में देखे जाएंगे. दिल्ली एम्स में पहले से अप्वाइंटमेंट नहीं होने पर मरीजों को बगैर इलाज के लौटना पड़ सकता है. एम्स प्रशासन ने रूटीन सर्जरी भी दोबारा शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है, इसलिए ओपीडी के माध्यम से मरीज अस्पताल में भर्ती भी किए जाएंगे. हालांकि अभी मरीजों की संख्या कम ही रहेगी.

Advertisement

4- पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, 27 दिनों में 6.61 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, जानें आज का भाव

गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहने के बाद शुक्रवार एक बार फिर बढ़ गई हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार यानी 18 जून 2021 को पेट्रोल के भाव में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. वहीं, डीजल की कीमतों में 28 पैसे का उछाल हुआ. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 96.93 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं, डीजल के भाव में आई तेजी के बाद दिल्ली में डीजल का रेट 87.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. पिछले 27 दिनों में यानी 4 मई से अब तक पेट्रोल की कीमत में 6.61 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं, इस दौरान डीजल भी 6.91 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है.

5- WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान, ईशांत-सिराज में किसे मिला मौका?

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान हो गया है. साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहे खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी है. भारतीय टीम इस मैच में तीन पेसर और दो स्पिनरों के साथ खेलेगी. टीम में ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह पेस बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे तो रवींद्र जडेजा और आर अश्विन स्पिनर की भूमिका में होंगे.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement