scorecardresearch
 

मुंबई में भारी बारिश... दिल्ली में भी बदलेगा मौसम! IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं दिल्ली-मुंबई का मौसम.

Advertisement
X
शनिवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. (File Photo-ITG)
शनिवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. (File Photo-ITG)

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई शहर और उपनगरों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आसमान बादलों से घिरा रहेगा. 

मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही हैं. मुंबई सबअर्बन के चर्चगेट से दहानू रोड रूट पर और हार्बर लाइन में माहिम से गोरेगांव तक सभी ट्रेनें बिना किसी रुकावट के अपनी समय-सारणी के अनुसार दौड़ रही हैं.

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने यात्रियों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान घर से निकलते समय छाता साथ रखें और रेलवे द्वारा जारी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें.

दिल्ली-NCR का मौसम

शनिवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दोपहर और शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C और न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान है.

Advertisement

कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज होने की संभावना है.

वहीं, रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दिन कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. रात के समय भी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement