Waterlogged in Mumbai due to Heavt Rainfall (Photo- PTI) IMD Rains Alert: मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्य बेहाल हैं. मॉनसून की बारिश में शहर के शहर दरिया बन गए हैं. सड़कों पर सैलाब है. गलियों में पानी ही पानी है. मायानगरी मुंबई की वही कहानी है, महानगर में कई जगहों पर पानी ही पानी है. केरल के वायनाड में ऐसी तबाही आई कि अब भी मलबे में जिंदगी की तलाश हो रही है.
केरल के वायनाड में भीषण लैंडस्लाइड में 4 लोगों की मौत हुई है जबकि 9 लापता हैं. वहीं, दिल्ली-NCR में भी मॉनसून एक्टिव है. बीते दिन की भारी बारिश और जलभराव के बाद गुरुग्राम के दफ्तरों में आज वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में ऐसे ही बारिश होती रहेगी. मौसम में इस बदलाव से गर्मी से राहत मिली रहेगी. दिल्ली में अगले 2 दिन के लिए येलो अलर्ट है. जबकि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, असम, मेघालय और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और दोनों राज्यों में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की. शाह ने बारिश से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिनभर में और बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना को देखते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
बाढ़, बारिश और भूस्खलन के VIDEOS... जो बयां कर रही मॉनसून में कुदरत के कहर की पूरी दास्तान
बंगाल के पुरुलिया जिले के बराबाजार ब्लॉक में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. कुमारी नदी के फतेपुर-तसरबांकी घाट पर यात्रियों से भरी 'मां शीतला' बस दुर्घटनाग्रस्त होकर अस्थायी (भासा) पुल से नीचे पलट गई.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त बस कुमारी नदी पर बने अस्थायी पुल से गुजर रही थी. उस समय नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था, जिससे पुल पार करना बेहद जोखिम भरा था. इसी दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पुल से नीचे गिरकर पलट गई.
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में मॉनसून की बारिश की कमी अब घटकर 12 प्रतिशत रह गई है. जुलाई के पहले हफ्ते में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. सरकार ने यह भी साफ किया है कि अल नीनो वाले साल में भी बारिश हमेशा कम नहीं होती.
IMD के महानिदेशक ने देशभर में मॉनसून की स्थिति और अल नीनो के संभावित प्रभाव पर रिपोर्ट दी है. जिसके मुताबिक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मॉनसून पहुंचने में करीब 10 दिन की देरी हुई थी लेकिन 7 जुलाई तक हुई बारिश से पूरे देश में बारिश की कमी अब -12 प्रतिशत रह गई है. जुलाई का पहला हफ्ता सामान्य से ज्यादा बारिश वाला रहा।.जुलाई और अगस्त में कमजोर से मध्यम अल नीनो रहने की उम्मीद है. सरकार ने कहा कि अल नीनो का साल होने पर भी बारिश हमेशा सामान्य से कम नहीं होती. मॉनसून का करीब 30 प्रतिशत से ज्यादा बारिश जुलाई में ही होती है, इसलिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं (50-70 किमी प्रति घंटा) की चेतावनी दी है.
महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में भी स्थिति खराब है. सातारा, महाबलेश्वर जैसे इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हुई. कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मुंबई से सटे पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सड़कें मानों दरिया बन गई हैं. नदी में उफान के चलते हालात काफी खराब हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है. सड़कों पर पानी आ जाने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार में ब्रेक लग गया है.
वसंत नगरी सिग्नल इलाके में बाढ़ के तेज बहाव के बीच एक बड़ा हादसा टल गया. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाकर दो कारों में फंसे तीन लोगों की जान बचाई. जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर एक मारुति अर्टिगा कार बाढ़ के तेज पानी में बह रही थी. अग्निशमन कर्मियों ने सबसे पहले कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद रेस्क्यू टीम की मदद से वाहन को भी सुरक्षित सड़क पर लाया गया.
राजस्थान के धौलपुर में बीती रात हुई तेज बारिश ने पूरे इलाके को पानी में डुबो दिया है. सड़कें जलमग्न हैं. कई मुख्य सड़कों और गलियों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हैं.
दिल्ली में तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है. बदरपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण गंभीर जलभराव हुआ है. जिससे सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित है.
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर की जिंदगी फिर से प्रभावित कर दी है. कुर्ला में तेज बारिश के कारण सड़कों पर आंशिक जलभराव होने से भारी ट्रैफिक जाम लगा है. सड़क पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं. कई जगहों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं. सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोग और बस-टैक्सी वाले काफी परेशान दिख रहे हैं.
केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण भीषण लैंडस्लाइड हुआ है, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं. केरल के वायनाड में भीषण लैंडस्लाइड में लापता 9 लोगों की तलाश जारी है.
मुंबई के वसई-विरार इलाके में लगातार छठे दिन भी भारी बारिश से हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. सड़कें तालाब में तब्दील हैं, कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भरा है, जबकि बिजली के बॉक्स डूबने से करीब आधे शहर की बिजली ठप है. लोग खाने-पीने के सामान और काम पर पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं.
मुंबई में बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है. दिवा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी भारी बारिश का असर दिखाई दे रहा है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म और ट्रैक पर बारिश का पानी है. हालांकि, रेलवे सेवा जारी है.
महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश हो रही है. मुंबई शहर में पिछले कई घंटों से तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (EEH) पर भारी बारिश के कारण ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हुई है. सड़कों पर पानी जमा होने से गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं.
मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्य बेहाल हैं. मॉनसून की बारिश में शहर के शहर दरिया बन गए हैं. सड़कों पर सैलाब है. गलियों में पानी ही पानी है. मायानगरी मुंबई की वही कहानी है, महानगर में कई जगहों पर पानी ही पानी है.